फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rajendra from sirmour will work with rishi kapoor

ऋषि कपूर के साथ एक्टिंग करते नजर आएंगे राजेंद्र

Sat, 24 May 2014 10:53 PM IST
आदेश शर्मा /अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर)
आदेश शर्मा /अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर) Updated Sat, 24 May 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
rajendra from sirmour will work with rishi kapoor

सूबे का एक और गबरू बॉलीवुड में एंट्री मारने की तैयारी में है। सिरमौर जिले के शमाह गांव निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ राजू को बॉलीवुड फिल्म ‘आई बला को टाल तू’ में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने का मौका मिला है।

विज्ञापन


वह बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर के साथ काम कर रहे हैं। चंडीगढ़ में इन दिनों फिल्म की शूटिंग चल रही है। प्रसिद्ध अभिनेत्री दिव्या दत्ता, शैफाली छाया तथा आलोक नाथ की फिल्म यूनिट ‘आई बला को टाल तू’ की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ आई थी।
विज्ञापन


यहां उन्हें पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाने को एक युवक की तलाश थी। यह रोल राजेंद्र कुमार को उनके दोस्त चंडीगढ़ निवासी प्रवीण कुमार ने दिलाया। भू-स्खलन से दरक रहे शमाह गांव के किसान पिता दीप राम और माता विद्या देवी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके बेटे को बॉलीवुड में एंट्री करने का मौका मिलेगा। राजेंद्र कुमार चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी कर रहे थे। इस बीच उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 साल से कर रहे प्राइवेट नौकरी
माता विद्या देवी तथा पिता दीपाराम ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि राजेंद्र ने कफोटा से 12वीं पास की थी। आय का साधन न होने पर राजेंद्र 13 साल से चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं।

इसी खर्चे से एमए, बीएड तथा एमबीए की। राजेंद्र पहाड़ी संस्कृति से बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘आई बला को टाल तू’ की दो शूटिंग चंडीगढ़ में हुई है।


पहली यूनिट वापस मुंबई चली गई है। दोबारा शूटिंग के लिए जून में चंडीगढ़ आएंगे। वर्ष 2014 के अंत तक फिल्म रिलीज होगी। राजेंद्र ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह बॉलीवुड सितारों के साथ काम करेंगे। समाह गांव सहित पूरे सिरमौर के लोगों में फिल्म को लेकर भारी उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed