{"_id":"428057a8652717ce2e5178374093bf70","slug":"punjabi-comedy-actor-binu-dhilom-in-kasauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लोगों को गुदगुदाने में सुकून मिलता है'","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'लोगों को गुदगुदाने में सुकून मिलता है'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 Jul 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी सिनेमा के हास्य अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने कहा कि लोगों को गुदगुदाने में उन्हें बहुत सुकून मिलता है। रील के साथ रीयल लाइफ में भी वह हरफनमौला हैं।
विज्ञापन
वह अपने दोस्तों के साथ आजकल पर्यटन नगरी कसौली की वादियों मे पहुंचे हुए हैं। पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा में अपने दमदार अभिनय व कॉमेडी से उन्होंने नाम कमाया।
विज्ञापन
ढिल्लों ने कसौली में भी अपने फैंस के साथ खुलकर फोटो खिंचवाए। तिब्बति मार्केट के दुकानदारों शेखर, आशु, लक्ष्य व मुकेश कासला ने बताया की बिन्नू ढिल्लों अक्सर कसौली आते रहते है।
विज्ञापन
वह अभी तक कैरी ऑन जट्टा, जट एयरवेज, नौटी जट, साढ़ा जवाई एनआरआई, सिंह वर्सेस कौर, तू मेरा 22 मैं तेरा 22, लक्की दी अनलकी स्टोरी में काम कर चुके हैं।