{"_id":"bdb666b3a3b239a833ac73091d686a8b","slug":"pt-usha-udanpari-flying-girl-athlete-olympic-tricity-medal-bolt-zameka-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नपरी का गुरुमंत्र, मेडल के लिए ये करो","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
उड़नपरी का गुरुमंत्र, मेडल के लिए ये करो
संजीव पंगोत्रा
Updated Wed, 11 Dec 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
उड़नपरी पीटी उषा आज चंडीगढ़ में हैं। अमर उजाला के संवाददाता से विशेष बातचीत में उन्होंने ट्राइसिटी के एथलीटों को मेडल जीतने के लिए विशेष गुरुमंत्र दिया।
विज्ञापन
उड़नपरी ने कहा कि उसैन बोल्ट जैसे खिलाड़ी एक दिन या एक महीने में नही बनते उसके लिए ग्रास रूट से ही तैयारी करनी होगी। बोल्ट जैसे एथलीट एक दिन, एक सप्ताह, एक महीने में तैयार नही होते इसके लिए लंबी तैयारी करने की जरूरत हैं।
विज्ञापन
प्लेनिंग करते हुए एक सिस्टम के साथ चलने से ही सफलता मिलेगी। जोकि विदेशी एथलीटों को इस समय मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा नही है कि भारत में एथलीट नही उभर रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में लंदन ओलंपिक में भारत की एथलीट 11 स्थान पर रही थी। उम्मीद है कि रियो (ब्राजील)2016 में होने वाली ओलंपिक में भारत के एथलीट पदक जीतने में कामयाब होंगे।
खिलाड़ी फिट होने चाहिए
पीटी उषा ने कहा कि खेल चाहे कोई भी हो इसके लिए खिलाड़ियों को अपना फिटनेस लेवल बेहतर रखना होगा क्योंकि किसी भी गेम क लिए फिटनेस जरूरी होती हैं। इसलिए उन्हें फिट रहना चाहिए।