{"_id":"38b8323090b321f3e6483fd8afbee3c3","slug":"program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी सीरियल्स में छा रहीं पीलीभीत की ‘शैली’","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
टीवी सीरियल्स में छा रहीं पीलीभीत की ‘शैली’
पीलीभ्ाीत
Updated Sat, 20 Dec 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे पर अदाकारी के जलबे बिखेर रहीं शैली कौशिक टीवी धारावाहिकों में अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं। सीरियल अभिनेत्रियों में अब उनका नाम शुमार होने लगा है। शायद कम लोग ही जानते हैं कि शैली मूलत: पीलीभीत की रहने वाली हैं।
सुनगढ़ी थाने के पीछे मोहल्ला नईबस्ती निवासी चीनी मिल में अधिकारी स्व. सुबोध कुमार शुक्ला के घर में जन्मी शैली ने बचपन की पढ़ाई जीजीआई और उपाधि महाविद्यालय से की। बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक और स्कूल, कॉलेज में होने वाले कार्यक्रमों में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं।
शादी के बाद करीब 11 साल पहले वह पति अंबुज कौशिक के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं। मुंबई में उन्हें पहली बार टीवी सीरियल ‘वो रहने वाली महलों की’ में काम मिला। इसके बाद ‘सबकी लाडली बेबो’ में उन्हें वेस्ट मदर के किरदार के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
‘सीआईडी’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘मेरी डोली तेरे अंगना’, ‘सपनों के भंवर में’ सहित टीवी सीरियल आए। उन्होंने बताया अधिकांश सीरियल में उन्होंने मां का रोल निभाया है। वर्तमान में डीडी नेशनल पर रात 8.30 बजे से ‘पवित्र बंधन’ सीरियल में भी वह मां का रोल कर रही हैं।
भविष्य के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि वह फिल्मों में जाना नहीं चाहती। टीवी सीरियल अच्छे रोल करने की तमन्ना रखती हैं। अपने परिवार के एक वैवाहिक कार्यक्रम में पीलीभीत पहुंचने पर शैली ने यहां की यादों को ताजा किया। बोलीं, पीलीभीत की खूबसूरती अपने आप में अनूठी है और इसे बनाए रखने की जरूरत है।