फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Predator's wife burnt alive, death

दरिंदे ने पत्नी को जिंदा जलाया, मौत

Mon, 09 Feb 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

एक दरिंदे ने अपनी पत्नी को मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंडा में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहने वाले नेपाल निवासी सुरेश उर्फ राजा ने रविवार शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी खुशी धामी (25) के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला को जलता देख वहां पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने महिला के शरीर से आग बुझाई। पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसी बीच महिला का पति घर से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर करीब 90 प्रतिशत झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर 2 बजे गंभीर रूप से झुलसी खुशी ने दम तोड़ दिया। कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी नेपाल के किस इलाके का रहने वाला है, इसका पता नहीं चल पाया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। घटना के कारणों का भी पता नहीं चला है। दिल दहला देने वाली इस घटना से लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed