फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   pratapgarh news

सबद-कीर्तन के साथ निकली प्रभातफेरी

Sat, 09 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
गुरुगोविंद सिंह के 349वें प्रकाश पर्व के पूर्व शहर के बाबागंज स्थित नानकशाहीगुरुद्वारा से प्रतिदिन भोर में सबद-कीर्तन के साथ प्रभातफेरी निकल रही है। 15 जनवरी तक निकलने वाली प्रभातफेरी 16 जनवरी को प्रकाशपर्व के साथ ही समाप्त होगी।
विज्ञापन


गुुरुगोविंद सिंह का 349वां प्रकाश पर्व 16 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। शांति और अहिंसा का पैगाम देने वाले गुरुगोविंद सिंह उपदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सिख समुदाय के लोग दो जनवरी से प्रतिदिन भोर में प्रभात फेरी निकाल रहे हैं। शनिवार की सुबह बाबागंज स्थित नानकशाही गुरुद्वारे से निकली शोभायात्रा पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा सिंहसभा पहुंची।
विज्ञापन


भजन और सबद कीर्तन करते हुए महिलाएं और पुरुष साथ-साथ चल रहे थे। प्रभातफेरी के आगे-आगे पंच प्यारे सड़कों की सफाई करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी का नेतृत्व गुरुचरन सिंह, मंजीत सिंह गोविंद और जायमल सिंह ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed