फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police on the information of the bomb, got out of the box

बम की सूचना पर भागी पुलिस, डिब्बे में निकला मोबाइल

Wed, 04 Oct 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Wed, 04 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police on the information of the bomb, got out of the box
डिब्बे को खोलकर देखती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के मोहल्ला भराव में टॉवर के समीप अखबार में लिपटा हुआ एक पैकेट लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। इसी बीच किसी ने उसमें बम होने की बात कह दी तो मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उसे खोल कर देखा तो उसमें मोबाइल निकला।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर नगर के मोहल्ला भराव स्थित टॉवर के पास टूटी पड़ी दीवार पर किसी ने मोबाइल के डिब्बे पर अखबार लपेट कर रख दिया। लोगों ने उस डिब्बे में बम होने की आशंका जाहिर की। किसी ने यूपी 100 डायल सहित थाना पुलिस को सूचना कर दी। बम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय तथा उपनिरीक्षक राजेश कुमार पांडेय पहुंच गए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने उस डिब्बे को खोलकर देखा तो उसमें चाइना शाइन मोबाइल मिला। डिब्बे में मोबाइल खरीद की रसीद भी मिली है। मोबाइल इटावा से खरीदा गया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि किसी युवक ने अपनी प्रेमिका को देने के लिए यह मोबाइल रखा था मगर वह देर से आई तब तक भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed