डिंपल के क्षेत्र से मोदी ने इसरो को दी बधाई, इत्रनगरी की समस्याएं भी गिनाईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को कन्नौज के गुरसहायगंज स्थित मिलेट्री ग्राउंड से भारत मात की जय के उद्घोष के साथ उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत की। पीएम मोदी ने सबसे पहले कन्नौज में विशाल संख्या में आए लोगों से क्षमा मांगी। पीएम मोदी ने बताया क्षमा इसलिए मांग रहा हूं मैदान इतना बड़ा तय किया उसके बावजूद मैदान के बाहर, बिल्डिंग पर और दूर-दूर तक माथे नजर आ रहे हैं, आप लोगों को मैदान छोटा पड़ गया, इसके लिए जो तकलीफ उठानी पड़ी भाजपा की ओर से मैं क्षमा मांगता हूं।
पीएम मोदी ने कन्नौज की जनता से की शिकायत
कहा कि आज इतना प्यार दे रहे हो अगर 2014 के चुनाव में दे दिया होता तो मुझे बेहद अच्छा लगता। आपने उस समय जिन्हें सत्ता में बैठा लिया आज उन्हीं में दो कुनबों में सत्ता के लिए परिवार को लोगों को ही कुचल-कुचल कर आगे आया जा रहा है। मोदी ने कहा क्या राजनीति इतनी गिर गई है कि कुर्सी के मोह में ऐसी गिरे हुए कांड करेंगे कि अपने ही पिता की हत्या की कोशिश करने वालों के साथ जा मिले। पीएम मोदी का इशारा सीएम अखिलेश यादव पर था।
इत्र नगरी के लोगों के साथ सवा सौ करोड़ देशवासियों की बांटी खुशी
पीएम मोदी बोले स्पेस में भारत ने आज सुबह सेंचुरी लगा दी और विश्व में पहला ऐसा देश बन गया जिसने एक साथ अंतरिक्ष में 104 सेटेलाइट स्थापित किए हैं। पीएम मोदी ने बताया आज सवेरे साढ़े नौ बजे हमारे वैज्ञानिकों ने एक साथ 104 सेटेलाइट अंतरिक्ष में लॉन्च किए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत के इनमें तीन सेटेलाइट है बाकि अन्य देशों के हैं। उन्होंने यह भी बताया इस कार्यक्रम में देश के तीन वैज्ञानिक शामिल रहे। छोड़े गए सेटेलाइट में अमेरिका, इजरायल, यूएई व अन्य देशों के सेटेलाइट हैं।
कन्नौज की धरती से उड़िसा की जनता का किया अभिनंदन
कहा हमारे विरोधी मतदाताओं में भ्रम फैलाते हैं। और कहते है भाजपा की कोई हवा नहीं है। यदि हवा न होती तो उड़िसा में गरीब जनता द्वारा पंचायत चुनाव में भूतपूर्व समर्थन न मिलता। पीएम मोदी बोले नोटबंदी और सर्जीकल स्ट्राइक जैसा काम किसी सरकार ने नहीं किया। इसके लिए मजबूत फैसले लेने वाली सरकार चाहिए। यह कहते हुए उन्होने कांग्रेस को भूतपूर्व सरकार को कमजोर बताया।
इन चुनाव में विरोधियों का किया सूपड़ा साफ
पिछले साल नवंबर दिंसबर में चंडीगड़ भाजपा ने निकाय चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीत हासिंल की। यही नहीं महाराष्ट्र के नगरपालिका चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है। उन्होंने कहा ये जीत भाजपा की हवा का रुख बताती है कि भाजपा के साथ इस देश का गरीब जुड़ गया है।
सरकार धन्ना सेठों के लिए नहीं गरीबों के लिए
पीएम मोदी ने विरोधियों द्वारा लगाए आरोपों का खंडन करते हुए कहा सरकार धन्नासेठों की सेवा के लिए नहीं होती बल्कि देश के गरीब, महिला, दलित, शोषित, किसान, युवा के लिए होती है। उन्होंने कहा सब चुनाव आते ही गरीब-गरीब तो करते हैं लेकिन कभी गरीब के विकास के लिए किसी ने काम नहीं किया। यूपी प्रदेश का हाल ही देख लीजिए।
यूपी सरकार ने गरीबों का रखा भूखा
पीएम मोदी ने कहा भारत सरकार ने अन्न सुरक्षा के तहत यूपी सरकार को करोड़ों रुपए खर्च करने के लिए फंड दिया लेकिन अखिलेश सरकार कभी गरीबों की सूची ही नहीं दे पाई। हकीकत यह है कि आज भी केंद्र के पास गरीबों के लिए साढ़े सात सौ करोड़ रुपए रखे हैं। अभी तक प्रदेश सरकार का उन गरीबों को पैसे देने का कोई इरादा नहीं है।
सपा परिवार की बहू डिंपल पर भी साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा अखिलेश की पत्नी यहां का प्रतिनिधित्व कर रही हैं फिर भी यहां विकास का काम नहीं हो रहा है। क्या ये गरीबों के दुश्मन नहीं है। मेरे खाते में कोई गाड़ी नहीं है। लेकिन आज समाजवादी परिवार को कोई भी सदस्य हो बिना गाड़ी के कही नहीं निकलता। अकेले सपा परिवार के नाम 200 से ज्यादा गाड़िया है।