फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Picture clear as 668 candidates will fight for delhi assembly

विधानसभा चुनावः तस्वीर साफ, दिल्ली के दंगल में 668 सूरमा ठोकेंगे ताल

Sat, 25 Jan 2020 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Jan 2020 05:10 AM IST
विज्ञापन
Picture clear as 668 candidates will fight for delhi assembly
Delhi Assembly election 2020 - फोटो : twitter

दिल्ली के सियासी रण की बिसात बिछ गई है। मैदान में अब 668 खिलाड़ी बचे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के तीन व कांग्रेस के दो बागियों ने मैदान छोड़ दिया है। 28 सियासी सूरमा के साथ सबसे बड़ी जंग नई दिल्ली सीट पर लड़ी जाएगी। जबकि पटेल नगर से सिर्फ चार सियासी खिलाड़ी मैदान में हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। शनिवार को 30 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया। अब चुनावी मैदान में 668 प्रत्याशी बचे हैं। 
विज्ञापन


नई दिल्ली विधान सभा में उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा है। आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में 28 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। इसमें दो महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। वहीं, भाजपा से सुनील यादव व कांग्रेस से रोमेश सभरवाल मैदान में हैं। प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होने से आयोग को यहां दो ईवीएम लगानी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पटेल नगर विधानसभा में आप, भाजपा, कांग्रेस व बसपा उम्मीदवार ही मैदान में है। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के  मुताबिक, शुक्रवार आखिरी दिन तक 698 नामांकन वैध थे। इसमें 83 महिला उम्मीदवार भी शामिल थीं। दिन भर में पांच महिला उम्मीदवारों समेत 30 नामांकन वापस लिए गए। लिहाजा चुनावी मैदान 668 प्रत्याशी बचे हैं। इसमें 83 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

दूसरे नंबर पर बुराड़ी
उम्मीदवारों की संख्या के मामले में नई दिल्ली के बाद बुराड़ी का है। यहां एक महिला उम्मीदवार समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, मुंडका, शकूरबस्ती और कस्तूरबा नगर में पांच-पांच प्रत्याशी हैं। जबकि 39 विधानसभाओं में 10 या इससे कम उम्मीदवार मैदान में हैं। 


आप के तीन व कांग्रेस के दो बागियों ने मैदान छोड़ा
आप के तीन बागियों जगदीप सिंह, मनोज कुमार व हाजी इशराक ने अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं, कांग्रेस के दो बागियों आसिफ मोहम्मद व विपिन ने भी अपना पर्चा वापस ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed