{"_id":"5835c4d54f1c1b262413bfe4","slug":"petrol-diesel-refueling-facility-through-old-note-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी इन जगहों पर चल रहे हैं 500 और 1000 के पुराने नोट","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
अब भी इन जगहों पर चल रहे हैं 500 और 1000 के पुराने नोट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े नोट बंद किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने जनता को गुरुवार ( 24 नवंबर) तक की राहत दी है। सरकार ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे। केस्को, जल कल और नगर निगम भी पुराने नोट लेंगे। यह सुविधा शुक्रवार (25 नवंबर) से खत्म हो जाएगी। 500-1000 रुपये के नोट नहीं लिए जाएंगे।
शुक्रवार से नहीं लेंगे पुराने नोट
वाहनों में डीजल और पेट्रोल भरवाने के लिए गुरुवार तक पुराने नोट इस्तेमाल किए जा सकेंगे। रात 12 बजे तक नोट स्वीकार किए जाएंगे। शुक्रवार से नोट अस्वीकार होंगे। 500 या फिर 2000 रुपये की नई करेंसी के सहारे पेट्रोल, डीजल भरवाए जा सकेंगे। 100, 50, 20 और 10 रुपये पहले से मान्य हैं।
देरशाम तक खुलेंगे कैश काउंटर
नगर निगम और जल कल विभाग गुरुवार को देरशाम तक खुले रहेंगे। इस दौरान 500 और 1000 रुपये के सहारे टैक्स जमा किए जा सकेंगे। जल कल विभाग को आठ नवंबर से अब तक (23 नवंबर) 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स मिला है। नगर निगम को भी 11 करोड़ रुपये से ज्यादा के टैक्स मिले हैं। बुधवार को ही एक करोड़ 12 लाख रुपये जमा हुए हैं।
विज्ञापन
केस्को, आरटीओ
बड़े और पुराने नोट के सहारे गुरुवार की रात आठ बजे तक बिजली बिल जमा किए जा सकेंगे। इसके लिए कैश काउंटर देरशाम तक खुले रहेंगे। आठ नवंबर से 23 नवंबर के बीच केस्को को 125 करोड़ रुपये के बिजली बिल मिल चुके हैं। शुक्रवार से पुराने नोट अस्वीकार किए जाएंगे। नई और मान्य करेंसी के सहारे ही बिजली बिल जमा किए जा सकेंगे। परिवहन विभाग भी गुरुवार तक पुराने नोट स्वीकार करेगा। शुक्रवार से नई या फिर मान्य करेंसी से किराया देकर सफर किया जा सकेगा।
टोल टैक्स
कानपुर देहात का बारा और उन्नाव का नवाबगंज टोल प्लाजा शुक्रवार से फिर शुरू हो जाएगा। इन पर गुरुवार तक टैक्स न वसूलने की छूट है। शुक्रवार (25 नवंबर) से टैक्स वसूला जाएगा लेकिन पुराने नोट नहीं लिए जाएंगे।