फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Notification in the district code of conduct

अधिसूचना के साथ जिले में आचार संहिता लागू

Wed, 23 Sep 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 23 Sep 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
जिले में भी मंगलवार को पंचायत चुनावों के लिए अधिसूचना जारी हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम ने सुबह इसकी औपचारिक घोषणा कर दी। इसके साथ ही समूचे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन


अधिसूचना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम डॉ. बलकार सिंह ने चुनाव कार्यों के लिए जिलास्तरीय अफसरों की जिम्मेदारियां तय कर दीं। उन्होंने अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया कि जिला पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र 24 सितंबर से प्रात: दस से पांच बजे तक कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय से मिलेंगे। जबकि बीडीसी के नामांकन पत्र ब्लाक से ही मिल जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को चुनाव संपन्न होने तक जिला मुख्यालय न छोड़ने की कड़ी हिदायत देते हुए सभी राजनैतिक दल, उम्मींदवार एवं सरकारी कर्मचारियों से आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी आपसी समन्वय से अपने अपने पटल से संबंधित कार्यों का संपादन करें। कोई भी ड्यूटी कटवाने का प्रयास न करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 28 सितंबर से कलेक्ट्रेट परिसर में एक कंट्रोल रूम स्थापित हो जाएगा। इसके साथ ही एक टोल फ्री नंबर भी होगा। बीडीओ को निर्देशित किया कि मतपेटिकाएं दुरुस्त करा लें। एसडीएम को रूट चार्ट तैयार करने तथा सेक्टर निर्धारित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed