फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   my heart is Chandigarh: Rabbi

बेशक घर दिल्ली में है लेकिन दिल चंडीगढ़ में

Mon, 18 Nov 2013 05:45 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Nov 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
 my heart is Chandigarh: Rabbi

‘बुल्ला की जाणा मैं कौण’ गीत से शोहरत हासिल करने वाले रब्बी शेरगिल दिल्ली के रहने वाले हैं, लेकिन चंडीगढ़ शहर को अपना ही शहर मानते हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ आने पर उन्हें अलग ही खुशी का एहसास होता है। उनका कहना है कि यहां के लोग संगीत को बहुत दिल से सुनते हैं।

इसलिए यहां परफॉर्मेंस को लेकर वे बेहद उत्साहित रहते हैं। शनिवार को वे एलांते मॉल स्थित अंडरडॉग्स स्पोर्ट्स बार में परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे।

रब्बी का कहना था कि परफॉर्मेंस से ज्यादा वे चंडीगढ़ आने को लेकर उत्साहित थे।

जहां से फोन आता है, गा लेता हूं
बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले रब्बी शेरगिल के पास पंजाबी फिल्में के खूब ऑफर हैं। उन्होंने कहा कि अब बॉलीवुड के मुकाबले पॉलीवुड आगे जा रहा है।
विज्ञापन


मजाकिया अंदाज में रब्बी ने कहा, ‘मेरे पास काफी फोन आते हैं, जहां से फोन आता है वहां गा लेता हूं।’
 
एक कॉर्नर सचिन को समर्पित
स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल अंडरडॉग्स के मालिक मनप्रीत सैणी ने बताया कि उन्होंने बार को स्पोर्ट्स लवर के लिए ही बनाया है।

वे सचिन तेंदुलकर को भी एक कॉर्नर समर्पित करेंगे। वहां उनकी तस्वीरों केसाथ उनके बारे में रोचक जानकारियां भी मिलेंगी।

रब्बी शेरगिल की म्यूजिक नाइट के बारे सैणी ने कहा कि वह पहली बार इस तरह का इवेंट करवा रहे हैं। अब हर महीने इस तरह के कार्यक्रम करवाएं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed