फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Vijayvargiya's big statement, said- former minister Sharma accused in Vyapam scam was innocent

MP Politics: विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- निर्दोष थे व्यापमं घोटाले में आरोपी बनाए गए पूर्व मंत्री शर्मा

Thu, 03 Aug 2023 06:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 06:33 PM IST
सार

वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय बुधवार की शाम विदिशा जिले के सिरोंज़ पहुंचे। जहां उन्होंने सेमलखेड़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित किया। 

विज्ञापन
MP Politics: Vijayvargiya's big statement, said- former minister Sharma accused in Vyapam scam was innocent
कैलाश विजयवर्गीय विदिशा के सिरोंज में थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विदिशा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने व्यापमं घोटाले में आरोपी बनाए गए पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीकांत शर्मा ने जो कुछ झेला है उसकी पीड़ा मेरे मन मे सदा रहेगी।
विज्ञापन


बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय बुधवार की शाम विदिशा जिले के सिरोज़ पहुंचे। जहां उन्होंने सेमलखेड़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में पीएम आवास, राम मंदिर व राज्यसरकार की अन्य योजनाओं का भी ज़िक्र किया। उन्होंने पत्रकारो से चर्चा के दौरान कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में एक पंचायत में 2 से 3 आवास मिलते थे, लेकिन वहीं अब भाजपा सरकार में एक ही पंचायत में सैकड़ों मकान बन रहे हैं।
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने व्यापमं केस में आरोपी रहे पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि जब भी लक्ष्मीकांत शर्मा का जिक्र आता है, मेरा मन भर जाता है। वे सीधे-सादे निर्दोष व्यक्ति थे। कभी-कभी हाथ की लकीरों में ऐसा योग होता है कि निर्दोष व्यक्ति को भी जेल जाना पड़ता है। फिर कोर्ट से बरी भी हो जाते हैं। लक्ष्मीकांत शर्मा ने जो कुछ झेला है उसकी पीड़ा मेरे मन मे सदा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed