फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   miss indian princess chandni sharma in jury panel of indian princes 2015.

अब जज बनकर प्रतिभा को तराशेंगी चांदनी

Mon, 19 Jan 2015 01:33 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
miss indian princess chandni sharma in jury panel of indian princes 2015.

हिमाचल की बेटी चांदनी शर्मा अब जज बनकर प्रतिभाओं को तराशेंगी। मिस इंडियन प्रिंसेस-2014 चांदनी शर्मा को इंडियन प्रिंसेस-2015 सीजन-6 के ऑडिशन में जज बनने का मौका मिला है। वह बॉलीवुड के मशहूर सिनेमाटोग्राफर कबीर लाल के साथ जजमेंट कर रही हैं। वह मंडी जिले के गोहर संबंध रखती हैं। चांदनी शर्मा को अथर्वा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने इंडियन प्रिंसेस-2015 के ऑडिशन में जज की भूमिका निभाने का ऑफर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने गत दिवस इंडियन प्रिंसेस-2015 के लिए मुंबई में हुए ऑडिशन में सुंदरियों की प्रतिभा को परखा। उन्होंने सुंदरियों को जरूरी टिप्स भी दिए। ऑडिशन के दौरान चांदनी शर्मा के अलावा तीन अन्य जज भी सुंदरियों को प्रतिभा को परख रहे हैं। इनमें बॉलीवुड के मशहूर सिनेमाटोग्राफर कबीर लाल, अथर्वा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के राजन और फैशन फोटोग्राफर रजनी शामिल हैं।

विज्ञापन

शिमला में भी होंगे ऑडिशन

miss indian princess chandni sharma in jury panel of indian princes 2015.

इंडियन प्रिंसेस-2015 के लिए मुंबई के अलावा बंगलूरू, चंडीगढ़, पुणे, दिल्ली और शिमला में भी ऑडिशन लिए जाएंगे। हाल ही में मलयेशिया में मिस टूरिज्म क्वीन मलेशिया में चांदनी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इससे पहले भारत की तरफ से चांदनी ने बतौर प्रतिभागी मिस इंटर कांटिनेंटल प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें उन्होंने 69 देशों की सुंदरियों को कड़ी टक्कर दी थी।

बेटी से उपलब्धि पर परिजन खुश-
चांदनी शर्मा के पिता गुलाब चंद ने कहा कि वह अपनी बेटी की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। उनकी बेटी चांदनी इंडियन प्रिंसेस-2015 के ऑडिशन में बतौर जज सुंदरियों की प्रतिभा को परख रही है। उन्होंने कहा कि चांदनी शर्मा के साथ अन्य जज भी सुंदरियों की प्रतिभा को परख रहे हैं। माता-पिता ने कहा कि चांदनी का कैरियर बनाने के लिए वह उसका हरसंभव सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed