{"_id":"5ad8ac274f1c1b57098b56f1","slug":"mgnrega-worker-will-get-120-days-employment-in-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों को साल में मिलेगा इतने दिन का रोजगार, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मनरेगा मजदूरों को साल में मिलेगा इतने दिन का रोजगार, अधिसूचना जारी
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों के लिए खुशखबरी है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मजदूरों को साल में 120 दिन काम मिलेगा।
विज्ञापन
इस बारे में ग्रामीण विकास विभाग ने अधिसूचना जारी की है। जयराम सरकार ने 2018-19 के वार्षिक बजट में 100 दिन से बढ़ाकर 120 दिन मनरेगा मजदूरों को रोजगार देने की घोषणा की थी, जिस बारे अब ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अप्रैल से ही प्रदेश सरकार ने मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाकर 179 से 184 रुपये कर दी है, जबकि जनजातीय क्षेत्रों में दिहाड़ी 224 से 230 रुपये की गई है। अब 20 दिन के रोजगार और देने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
उधर, डीआरडीए कांगड़ा के परियोजना अधिकारी मुनीष कुमार ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को साल में 120 दिन रोजगार देने के निर्देश मिले हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएंगे।