फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meet, A Farmer Son Wrestler Surinder

मिलिए, किसान के इस पहलवान बेटे से

Thu, 17 Jul 2014 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Jul 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
Meet, A Farmer Son Wrestler Surinder

चंडीगढ़ डीएवी के छात्र रेसलर सुरिंदर सिंह का चयन चेकोस्लोवाकिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसमें कई देशों के रेसलर हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


चैंपियनशिप के मुकाबले बुधवार से शुरू हो गए हैं, जो 20 जुलाई तक चलेंगे। सुरिंदर सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 42 के रेसलिंग सेंटर के ट्रेनी हैं।

डीएवी स्कूल-8 के छात्र फ्री स्टाइल में 76 कि लो भार वर्ग में खेलते हैं। शहर से सुरिंदर सिंह अकेले ऐसे पहलवान हैं जिनका चयन चेकोस्लोवाकिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे हुआ चयन
श्रीनगर में 29 जून से दो जुलाई तक सब जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें सुरिंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के अन्य शहरों से आए पहलवानों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने किया पूरा सपोर्ट
सुरिंदर सिंह सोनीपत हरियाणा के रहने वाले हैं। उनके पिता खेतीबाड़ी करते हैं। वह परिवार के अकेले बेटे हैं। उनकी एक छोटी बहन है जो कि पढ़ाई कर रही है। बेटे को बेहतरीन स्तर का पहलवान बनाने के लिए उनके पिता पूरा सपोर्ट करते हैं।


चाचा से मिली प्रेरणा
सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनके चाचा नेशनल लेवल के पहलवान रह चुके हैं। उनके साथ अखाड़े में कई बार गया और बस वहीं से इस खेल से जुड़ने की प्रेेरणा मिली। इस खेल के शुरुआती दांव पेंच चाचा से ही सीखे।

बोले कोच, होनहार है सुरिंदर
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 के रेसलिंग कोच दर्शन लाल ने बताया कि सुरिंदर छह साल से यहां ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनके अनुसार उसमें इस खेल के दांव पेंच सीखने का जबरदस्त क्रेज है। सुरिंदर सिंह यहां पर खेले गए कई टूर्नामेंट में खुद को साबित कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed