{"_id":"4537feca11dd2937f23d27cb65d9a2e0","slug":"married-killed-in-suspicious-circumstances-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा कर मृतका के पति सहित ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सौंपी को तहरीर दी।
विज्ञापन
यूपी के गांव सोनकपुर रामपुर निवासी वीरबल की पुत्री उर्मिला की शादी पांच साल पहले बाजपुर के गांव विजयरम्पुरा निवासी महेश के साथ हुई थी। बताते हैं कि दहेज को लेकर कई बार विवाहिता के मायके और ससुरालियों के बीच तकरार हुई थी। शनिवार रात उर्मिला की संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पाकर मृतका के पिता वीरबल सहित दर्जनभर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही केलाखेड़ा थाना प्रभारी सलाहउद्दीन मय फोर्स के मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आरोप है कि मृतका के पति और ससुरालियों ने दहेज में पचास हजार रुपये की नकदी, बाइक, कलर टीवी सहित अन्य सामान की मांग की थी। और डिमांड पूरी न होने पर उर्मिला की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता वीरबल ने बताया कि बेटी का प्रताड़ित करने पर उसने पचास हजार रुपये कीमत की एक भैंस भी उन्हें दी थी। मृतका के पिता वीरबल सहित दर्जनभर लोगों ने बाजपुर कोतवाली में पहुंचकर सीओ राजीव मोहन को तहरीर सौंपी। सीओ ने थाना प्रभारी सलाहउद्दीन को मामले की जांच कर कार्रवाई करने निर्देश दिये।
विज्ञापन