{"_id":"5cd08e9bbdec22078e0aaabc","slug":"marital-death-in-suspected-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत
Tue, 07 May 2019 01:14 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 07 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
सरिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के घाटमपुर निवासी रामकरन प्रजापति ने अपनी बेटी सरिता देवी की शादी बीते एक फरवरी को मानधाता थाना क्षेत्र के बहारिया (अहिना) निवासी रामनिहोर प्रजापति के पुत्र प्रशांत कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाहिता के चाचा रामबरन का आरोप है कि उसके ससुरालीजन शादी के बाद एक लाख नगद और बाइक की मांग शुरू कर दिए।
विज्ञापन
दहेज न मिलने के कारण उसे पीटते थे। प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी सरिता ने अपनी मां व चाचा को दी थी। विवाहिता के चाचा का आरोप है कि दो दिनों पहले भी सरिता के ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की थी।
विज्ञापन
सूचना पर विवाहिता के चाचा रामबिहारी प्रजापति ने सुलह करवा दिया था। रविवार देर रात सरिता को उसके ससुरालीजनों ने पीटकर फंदे से लटका दिया। सरिता के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी है।