फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   make six lale bridge in betwa river

सिक्स लेन होगा बेतवा का नया पुल

Mon, 07 Jan 2019 12:31 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 07 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
make six lale bridge in betwa river
betwa river bridge - फोटो : demo
बेतवा नदी पर बनने वाला नया पुल सिक्स लेन होगा। इसका निर्माण भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। मौके पर दिन-रात काम हो रहा है। एनएचएआई की एक साल में पुल का निर्माण पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

झांसी से खजुराहो तक के 186 किलोमीटर के मार्ग पर नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसका काम जारी है। इसी सड़क को जोड़ने के लिए बेतवा नदी पर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। ये पुल पुराने नोटघाट के पुल के बायीं ओर लगभग एक किलोमीटर दूर बनाया जा रहा है, जो भोजपुरा व वनगुवां को जोड़ेगा। ये पुल सिक्स लेन बनाया जा रहा है। इसकी चौड़ाई 28 मीटर होगी, जबकि लंबाई 563 मीटर तय की गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भविष्य में वाहनों का दबाव बढ़ने पर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। ऐसे में पुल को चौड़ा करने के लिए अलग से मशक्कत न करनी पड़ी, इसके लिए अभी से पुल सिक्स लेन बनाया जा रहा है। क्योंकि, बहती हुई नदी पर पुल का निर्माण सड़क निर्माण की तुलना में कहीं अधिक कठिन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 पिलर पर होगा खड़ा
पुल बाइस पिलर पर खड़ा किया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई ज्यादा होने की वजह से 2.2 मीटर व्यास के दो-दो पिलर समानांतर बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में पांच पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। जबकि, चार पिलर के फाउंडेशन का काम हो चुका है। प्रत्येक पिलर नौ मीटर ऊंचा बनाया जा रहा है। पिलर के नीचे दो मीटर का फाउंडेशन और ऊपर की ओर 1.8 मीटर का पिलर कैप बनाया जा रहा है।

15 मीटर गहरी है नींव
ब्रिज के प्रत्येक पिलर की नींव पंद्रह मीटर गहरी है। यानी कि नदी की तलहटी के पंद्रह मीटर नीचे से फाउंडेशन बनाए गए हैं। एक फाउंडेशन बनाने के लिए 2.2 मीटर व्यास के पांच गोल गड्ढे किए गए और उनमें कंक्रीट भरी गई। इस फाउंडेशन के ऊपर पिलर खड़े किए जा रहे हैं।

नदी में बनाया रास्ता
नदी के पानी के बहाव को रोकने और मैटेरियल व मशीनरी को लाने ले जाने के लिए ब्रिज निर्माण से पूर्व बेतवा नदी में मिट्टी का रास्ता तैयार किया गया है। ये तकरीबन पंद्रह मीटर चौड़ा है, जो आधी नदी पर बन चुका है। इसे और आगे ले जाया जा रहा है। काम पूरा होने पर एक तरफ से ये मिट्टी का रास्ता पानी के लिए खोल दिया जाएगा और दूसरी ओर काम शुरू होने पर वहां रास्ता बना लिया जाएगा। ये रास्ता नदी में मिट्टी का पुराव कर बनाया गया है। बरसात में हुई तेज बारिश में ये बह गया था। बाद में इसे दुबारा तैयार किया गया।

45 करोड़ है लागत
बेतवा नदी पर नये पुल का निर्माण पैंतालीस करोड़ रुपये से किया जा रहा है। जबकि, पूरे फोरलेन के निर्माण पर 2279 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

पहले नाव से होता था आवागमन
बेतवा नदी पर नोटघाट का पुल 1960 में बनाया गया था। जबकि, इससे पहले दोनों ओर से आवागमन नाव से होता था। नाव इतनी बड़ी होती थी कि उसमें ट्रक, बस जैसी गाड़ियां भी चली जाती थीं। लेकिन, बारिश के दौरान आवागमन बंद हो जाता था।

सुखनई व धसान पर भी बनेंगे पुल
झांसी - खजुराहो फोरलेन के तहत सुखनई और धसान नदी पर भी नये पुलों का निर्माण किया जाएगा। सभी पुल सिक्सलेन होंगे इसके अलावा पूरे मार्ग में 21 मध्यम पुल, 52 अंडरपास, 152 पाइप पुलिया बनाई जाएंगी।


बेतवा नदी पर पुल का निर्माण लगातार जारी है। एक साल में इसे पूरा करने की तैयारी है। हालांकि, इसे आवागमन के लिए फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद ही खोला जाएगा।
- इं. रामवीर सिंह, प्रबंधक - पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड (निर्माण एजेंसी)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed