{"_id":"60a9e40fa205436ab549b9ab","slug":"major-accident-in-kashi-vishwanath-corridor-campus-shabby-wall-collapses-five-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर पांच लोग घायल","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर पांच लोग घायल
Sun, 23 May 2021 10:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 23 May 2021 10:41 AM IST
सार
हादसे को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि दशाश्वमेध थाना अंतर्गत काशी विश्वनाथ परिसर के लाहौरी टोला के समीप स्थित यह तीन मंजिला मकान काफी पुराना व जर्जर है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के काशी विश्वनाथ परिसर में तीन मंजिला मकान की एक कमरे की दीवार भरभरा कर गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। हादसे को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि तीन मंजिला यह मकान काफी पुराना व जर्जर है।
विज्ञापन
Trending Videos
दशाश्वमेध थाना अंतर्गत काशी विश्वनाथ परिसर के लाहौरी टोला के समीप स्व. हरीलाल निषाद का मकान है। उसमें परिवार के रामजी निषाद (45) पत्नी और बच्चों संग रहते हैं। भोर के समय करीब 4 बजे मकान के आगे का हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। रामजी समेत उनकी पत्नी व उनके 4 वर्षीय, और दो बड़े पुत्र दब गए। चीख पुकर सुनकर पहुंचे आसपास लोगों ने आनन-फानन में मलबा में दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना में रामजी को गंभीर चोटें आईं। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित करते हुए घायलों को तुरंत कबीरचौरा स्थित श्रीशिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं रामजी की पत्नी और तीन बेटों को मामूली चोटें आईं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। दशाश्वमेध थाने की पुलिस के अनुसार बुजुर्ग को मामूली चोटें आई है, खतरे जैसी कोई बात नहीं है।