फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mahak won dancing star show

पांवटा की महक बनीं डांसिग स्टार

Mon, 19 May 2014 06:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 19 May 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
mahak won dancing star show

पांवटा की महक शर्मा ने डांसिग स्टार ‘अब नाचेगा इंडिया’ का खिताब जीत लिया है। कालाअंब के हिमालयन उच्च शिक्षा संस्थान में ग्रांड फिनाले हुआ।

विज्ञापन


महक के पिता मनमोहन शर्मा ने कहा कि फाइनल मुकाबले में दिल्ली, मुंबई, इलाहबाद, चंडीगढ़ तथा नाहन से करीब दो दर्जन प्रतिभागी पहुंचे थे। महक ने टरकिश संगीत पर बैली डांस तथा हालीवुड रीमिक्स से जजों को प्रभावित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान निर्णायक टीम में डीआईडी फेम सुनील ध्यानी, रागिनी ध्यानी, गुरमीत रहे। एंकरिंग धीयांश शर्मा ने की। विजेता रहने पर महक के साथ एक प्रोडक्शन कंरनी ने एक वर्ष का कांट्रेक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान इनकी फिल्म तथा सीरियल में कार्य मिलेगा। कालाआंब संस्थान के अधिकारियों ने भी छात्रा को हायर स्टडी के लिए नि:शुल्क प्रस्ताव दिया।

परिवार, दोस्तों में खुशी की लहर
खिताब जीतने पर महक शर्मा का परिवार उत्साहित है। पिता मनमोहन शर्मा, मां कल्पना शर्मा, चाचा कपिल शर्मा तथा दादी गीता शर्मा ने बताया कि उपलब्धि से बेहद खुश हैं। महक स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा में पढ़ाई कर रही हैं।

सहेलियों पायल, रिया तथा प्रज्ञा ने कहा कि महक ने खिताब के लिए कड़ी मेहनत की थी। स्कूल के निदेशक एनपीएस नारंग, गुरमीत कौर नारंग तथा प्रधानाचार्य अंजू अरोड़ा ने महक को सफलता के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed