फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Lohaghat lovers await the End Game

लोहाघाट में खत्म हुआ खेल प्रेमियों का इंतजार

Sat, 04 Apr 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/चंपावत
ब्यूरो/चंपावत Updated Sat, 04 Apr 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन

लंबे समय से स्टेडियम निर्माण की बाट जोह रहे खेल प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ। शासन की ओर से लोहाघाट के छमनियांचौड़ में बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण को मंजूरी देने के साथ ही शासनादेश जारी कर दिया है। यही नहीं विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की पहल पर दो करोड़ रुपए की टोकन मनी भी अवमुक्त कर दी गई है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की ओर से जल्द ही स्टेडियम का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। छमनियांचौड़ में करीब छह हेक्टेयर (300 नाली) भूमि स्टेडियम निर्माण के लिए पूर्व में ही खेल विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है। खेल प्रेमियों का कहना है कि छमनियांचौड़ में स्टेडियम का निर्माण होने से क्षेत्र के एक अभाव की पूर्ति हो सकेगी।

विज्ञापन


विधानसभा में मामला उठाने पर हुई कार्यवाही
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का कहना है कि छमनियांचौड़ में प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण में देरी के मामले को उन्होंने बीते विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद हरकत में आई सरकार ने सचिवालय में लटकी हुई फाइल का संज्ञान लेते हुए 10 दिन पूर्व शासनादेश जारी कर दिया। अब स्टेडियम निर्माण के लिए वित्त विभाग ने दो करोड़ रुपए की प्रारंभिक किश्त भी अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन


25 बिस्तरों वाला छात्रावास भी बनेगा
लोहाघाट (चंपावत)। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि छमनियांचौड़ में प्रस्तावित स्टेडियम में 400 मीटर एथलीट ट्रैक, फुटबाल, हाकी ग्राउंड, वालीबाल कोर्ट, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच, बहुउद्देशीय हाल के अलावा पार्किंग, 25 बेड वाला छात्रावास, पैवेलियन भवन और चैजिंग रूम का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed