फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   land mafia champu ajmera indore

Indore News: भूमाफियाओं के सामने असहाय दिखा प्रशासन फिर हुआ सख्त, 32 लाख का जुर्माना ठोका

Mon, 06 Feb 2023 10:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 06 Feb 2023 10:15 PM IST
सार

अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर ने अवैध उत्खनन के इस मामले में चंपू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। उस पर 32 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
land mafia champu ajmera indore
कलेक्टर कार्यालय - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भूमाफियाओं के खिलाफ इंदौर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। चर्चित भूमाफिया और जमानत पर छूटे चंपू अजमेरा के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चंपू द्वारा बिना अनुमति सेटेलाइट हिल्स में खुदाई करवाई जा रही थी। प्रशासन को मिली सूचना के आधार पर आज अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर ने अवैध उत्खनन के इस मामले में चंपू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। उस पर 32 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। कैलाश गर्ग और चंपू की जोड़ी की मिलीभगत के चलते ही शहर में कई लोग अपने भूखंडों को पाने के लिए परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन


कोर्ट में अपर कलेक्टर ने कहा था मुझे धमकियां मिल रही
कुछ दिन पहले ही चंपू के मामले में प्रशासन कोर्ट में असहाय नजर आ रहा था। हाईकोर्ट की इंदौर बैंच के सामने अपर कलेक्टर अभय बेडेकर ने कहा था- सर मुझे धमकियां दी जाती हैं कि कोर्ट में आपके कपड़े उतरवा देंगे। आपकी नौकरी चली जाएगी। मैं मेरे अधिकार क्षेत्र में जितना कर सकता था, किया, लेकिन आरोपी सहयोग नहीं कर रहे हैं। बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं आ रहे हैं। इन पर सख्ती की जरूरत है। हम तो इनकी जमानत रद्द करवाने के लिए भी आवेदन देना चाहते हैं। गौरतलब है कि चंपू और अन्य आरोपियों की जमानत सुप्रीम कोर्ट से दी गई थी। जमानत इस आधार पर दी गई थी कि ये सब परेशान हो रहे लोगों को प्लाट दिलाने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि यदि ये लोग सहयोग नहीं करते हैं तो इनकी जमानत रद्द करने के लिए प्रशासन हाईकोर्ट में फिर से आवेदन कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed