{"_id":"5b8b8d6d42c792464d1bc389","slug":"journey-will-be-expensive-from-today-on-rewari-rohtak-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर आज से सफर होगा महंगा, अब इतने रुपये पड़ेंगे चुकाने","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
हरियाणाः रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर आज से सफर होगा महंगा, अब इतने रुपये पड़ेंगे चुकाने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ अब रेवाड़ी से झज्जर और रोहतक की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को टोल के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। पानीपत-बावल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-71 को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग संख्या आठ से जोड़ने के लिए संगवाड़ी के समीप बनाए बाई-टर्न ओवरब्रिज निर्माण की वजह से हाईवे प्राधिकरण ने केवल गंगायचा टोल के शुल्क में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी पांच से 15 रुपये तक की गई है। यह रविवार की रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगी।
प्रतिदिन गुजरते दस हजार से अधिक वाहन
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-71 पर स्थित गंगायचा टोल से से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित दक्षिण हरियाणा से पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड की तरफ जाने वाले दस हजार से अधिक वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग संख्या पर ट्रैफिक अधिक होने की वजह से ज्यादातर भारी वाहन चालक इसी राजमार्ग को चुनते हैं जिसकी वजह से यहां से भी ट्रैफिक लगातार बढ़ता जा रहा है।
गंगायचा टोल की दरों में की गई बढ़ोतरी के बाद इन दस हजार वाहन चालकों के साथ रेवाड़ी से झज्जर, रोहतक, कोसली सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले वाहन चालकों को भी अतिरिक्त टोल शुल्क चुकाना पड़ेगा। टोल दरों में की गई इस बढ़ोतरी की वजह से सबसे अधिक असर बावल और भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों पर भी पड़ेगा क्योंकि शेष हरियाणा के साथ उत्तरी राज्यों में जाने वाले इनके वाहन इसी राजमार्ग से जाते हैं। इस टोल पर प्रतिदिन का कलेक्शन करीब 14 लाख रुपये है और इस बढ़ोतरी के बाद यह बढ़ोतरी साढ़े 14 लाख रुपये से भी अधिक हो जाएगा।

हाईवे
प्रोजेक्ट में नहीं था शामिल अब जेब पर पड़ेगा भारी
दरअसल हाइवे प्राधिकरण की तरफ से एनएच-71 को एनएच आठ से जोड़ने के बाईपास का निर्माण किया गया है। उस समय बनी डीपीआर में इस कनेक्टिविटी में ओवरब्रिज का प्रावधान नहीं किया गया था लेकिन बाद में इस टर्न पर हादसों की संख्या बढ़ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर लगने वाले जाम की वजह से बाई-टर्न ओवरब्रिज का निर्माण करना पड़ा है।
इस ओवरब्रिज के निर्माण पर 100 करोड़ से भी अधिक की लागत आई जिसकी वसूली के लिए अब हाइवे प्राधिकरण ने पुल को चालू करने के बाद दरों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। प्राधिकरण ने कार-जीप चालकों को राहत देने के लिए आने और जाने का टोल एक साथ चुकाने पर राहत दी है। दो तरफ टोल चुकाने पर केवल कार एवं जीप पर पुरानी दर लागू हो जाएगी।
हाईवे प्राधिकरण की तरफ से दिल्ली-जयपुर राजमार्ग से कनेक्टिविटी के लिए बनाए ओवरब्रिज को चालू करने की वजह से यह दर बढ़ाई हैं। यह ओवरब्रिज प्रोजेक्ट में शामिल नहीं था बाद में हादसों को रोकने के लिए बनाया गया है। बढ़ी दरें रविवार रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। - कविंद्र चौहान, प्रबंधक, गंगायचा टोल।
नई दरों के बाद ये होगा नया टोल शुल्क
वाहन एकतरफा वापसी मासिक पास
कार, जीप आदि.. 75 110 2465
हलके कार्मि. वाहन 115 175 3840
बस-ट्रक 235 355 7865
मल्टी एक्सल 360 540 12050
ओएसवी 460 695 15355
टोल की पुरानी दर
वाहन एकतरफा वापसी मासिक पास
कार, जीप आदि.. 70 110 2465
हलके कार्मि. वाहन 115 170 3755
बस-ट्रक 230 345 7695
मल्टी एक्सल 355 530 11795
ओएसवी 450 675 15015