{"_id":"585054414f1c1b775d64a168","slug":"jharkhand-governor-dropadi-murmu-reached-patanjali","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड की राज्यपाल पहुंची पतंजलि योगपीठ, योग गुरु से की मुलाकात","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
झारखंड की राज्यपाल पहुंची पतंजलि योगपीठ, योग गुरु से की मुलाकात
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को सम्मानित करते बाबा रामदेव
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को पतंजलि योगपीठ पहुंची झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से झारखंड के समग्र विकास के बारे में चर्चा की। उन्होंने पतंजलि योगपीठ के अनेक प्रकल्पों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने बाबा रामदेव से झारखंड में पतंजलि के शोधन एवं प्रसंस्करण परक औद्योगिक इकाइयों से जोड़कर वहां रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी के क्षेत्र में आचार्य बालकृष्ण के अनुभव और ज्ञान को भी अतुलनीय बताया।
विज्ञापन
इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ स्वदेशी के माध्यम से देश की आर्थिक स्वाधीनता की पैरोकार है। पतंजलि योगपीठ भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए राज्यों में सशक्त आर्थिक माडल विकसित करना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों का शोधन करके राज्य को खुशहाल बनाने का आश्वासन दिया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा झारखंड के विकास के लिए पतंजलि वहां की जनता को योग-आयुर्वेद और स्वदेशी आंदोलनों से जोड़ेगी।