{"_id":"56d7fc6fa3215372aa9b1ca2d172791f","slug":"ips-gaurav-sood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिना कोचिंग भी बन सकते हैं आईपीएस'","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'बिना कोचिंग भी बन सकते हैं आईपीएस'
धर्मेंद्र बोज्ञाटो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 24 Apr 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
बुलंद हौसले के आगे चुनौतियों के पहाड़ भी छोटे पड़ जाते हैं। यदि लक्ष्य लेकर आगे बढ़ोगे तो कामयाबी आपके कदम चूमेगी। यह कहना है आईपीएस अधिकारी गौरव सूद का। वह रामपुर पुलिस थाना में प्रोबेशन के तौर पर ट्रेनिंग के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि बिना कोचिंग भी आईपीएस अधिकारी बन सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए लगन और कठिन परिश्रम करने का जज्बा होना चाहिए। 24 वर्षीय गौरव ने कहा कि युवा शक्ति ही देश में बदलाव ला सकती है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे आईपीएस की तैयारी के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अपने विचार और सोच के अनुसार काम करें। युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए। प्रदेश की युवतियां किसी के बहकावे में आकर अपना भविष्य खराब न करें।
विज्ञापन
गौरव सूद यूपी के आगरा जिले के रहने वाले हैं। लखनऊ से बीटेक करने के बाद 2013 में कम आयु में आईपीएस परीक्षा पास की। उन्होंने आईपीएस परीक्षा पहले चांस में ही पास कर अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया। भविष्य में पुलिस में रहकर देश और समाज में फैले नशा और कुरीतियों को जड़ से खत्म करना उनका मकसद है। कहा कि हर नागरिक पुलिस है। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के बीच आपसी संपर्क से ही समाज बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन