फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Investigations of suspected water connections

संदिग्ध पानी कनेक्शनों की हुई जांच, मुख्यमंत्री को भेजी थी गलत सूचना

Sun, 22 May 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 22 May 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
Investigations of suspected water connections
सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला
पर्वतीया कॉलोनी में संदिग्ध पानी कनेक्शनों की जांच की गई जिसमें सभी कनेक्शन वैध पाए गए हैं। उपभोक्ताओं द्वारा निगम को समय पर बिल भी जमा कराए जा रहे हैं। किसी ने गलत सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को देकर भ्रमित किया है। यह जानकारी निगम एक्सईएन बीके कर्दम ने दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पर्वतीया कॉलोनी से किसी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचना दी थी कि 14-15 लोगों ने पानी का वैध कनेक्शन लिए बगैर ही सप्लाई की मेन लाइन से कनेक्शन ले रखा है जिससे अन्य लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर सीएम ऑफिस से निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया को फोनकर इस मामले की जानकारी दी गई। निगमायुक्त ने इसकी जांच उन्हें सौंपी। कर्दम ने बताया कि वह मौके पर जाकर संदिग्ध लोगों के कनेक्शनों की जांच की। जांच में सभी के कनेक्शन वैध पाए गए। उन्होंने बताया कि कनेक्शन धारक समय पर पानी के बिलों का भुगतान कर रहे हैं। उन्होंने इसकी रिपोर्ट बनाकर निगमायुक्त को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed