{"_id":"b8083d49b12394b0d46c2e87005cae7d","slug":"invalid-drug-godown-sealed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा का अवैध गोदाम सील","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
दवा का अवैध गोदाम सील
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Feb 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
इंडियन फार्मासिटिकल एलाइंस (आईपीए) और ड्रग विभाग ने शुक्रवार को फुव्वारा में एक अवैध दवा गोदाम सील कर दिया। इसमें आठ से दस लाख रुपए की दवा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी तक गोदाम मालिक सामने नहीं आया। प्रशासन ने तीन दिन में गोदाम मालिक के सामने न आने पर सामान जब्त कर खोजबीन करने की बात कही है।
फुव्वारा स्थित माहेश्वरी मार्केट, छिंगी गली में शुक्रवार की दोपहर को एसीएम तृतीय ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। इससे बाजार में भगदड़ का माहौल बन गया। टीम मेडिसिन चैंबर पहुंची तो तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में ताला लगा पाया। आसपास पूछताछ में कोई सुराग नहीं मिला। टीम को सूचना मिली थी गोदाम से सैंपल और नान स्टैंडर्ड दवाआें की सप्लाई की जाती है। ड्रग कंट्रोलर पीके मोदी ने बताया कि तीन दिन में किसी के न आने पर गोदाम खोला जाएगा। आईपीए के डा. आरके शर्मा ने बताया कि ऐसे और भी अवैध गोदाम संचालित हैं, उनका पता लगाकर छापेमार कार्रवाई होगी। साथ में ड्रग इंस्पेक्टर रमेश चंद यादव, सीओ कोतवाली मनीषा सिंह भी मौजूद रहे।