फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   interview of rithvik and asha negi

'पहचान ही नहीं, नच-बलिए से प्यार भी मिला'

Wed, 05 Mar 2014 03:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Mar 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
interview of rithvik and asha negi

नच बलिए ने न सिर्फ हमें अलग पहचान दी, बल्कि एक बंधन में भी बांधा। वो नच बलिए का स्टेज ही था, जहां पहली बार मैं आशा से दिल की बात कह सका।

विज्ञापन


मिस उत्तराखंड रह चुकीं हैं आशा
कंपीटिशन जीतने के बाद नच-बलिए सीजन-6 के विनर ऋत्विक और आशा नेगी मंगलवार को एक साथ दून में थे। मिस उत्तराखंड रह चुकीं आशा को विजेता बनने के बाद सिन्मिट कम्यूनिकेशन ने यहां बुलाया था।
विज्ञापन


दोनों कार्यक्रम में पहुंचते ही बोले, थैंक यू दून!, हम आपके वोटों से ही जीत पाए। ऋत्विक ने कहा कि लोगों को हमसे उम्मीद थी। फाइनल राउंड के दौरान मंच पर काफी प्रेशर था। मगर ठान रखा था कि जीतना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे के सफर पर ऋत्विक बोले, फिल्मों में मौका मिला, तो जरूर करूंगा। वहीं, आशा ने टीवी सीरियल्स को ही पहली पसंद बताया। यहां सिन्मिट कम्युनिकेशंस के दलीप सिंधी और राजीव मित्तल आदि मौजूद थे।

नोक-झोंक के बीच बनी बात
ऋत्विक ने बताया कि नेगी बात-बात पर नाराज हो जाती है। गुस्से की वजह ही नहीं होती। शुरू में इसका चिल्लाकर बात करना मुझे नापसंद था। मैं इससे दूर ही रहता था।


बीच में आशा भी बोल पड़ीं, मुझे भी ऋत्विक बहुत स्टाइल मारने वाला लगता था। मैंने सोच लिया था कि ये बहुत बनता है, इससे दूर ही रहो।

तीन साल बाद शादी
ऋत्विक ने कहा कि हम एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन नच बलिए के सेट पर लोगों के सपोर्ट से ही स्टेज पर नेगी को प्रपोज कर पाया। हम तीन साल बाद शादी कर लेंगे।

दून में टैलेंट और चार्मिंग गर्ल्स

दुबई के एनआरआई ऋत्विक ने कहा कि दून में इनोसेंट-चार्मिंग गर्ल्स हैं। आशा भी चेहरे से बेहद इनोसेंट है। आशा ने कहा कि टीवी सीरियल्स के लिए इनोसेंट चेहरे ही चाहिए, जो उत्तराखंड में ओरिजनल हैं।

डीआईडी में मिथुन दा भी तारीफ कर चुके हैं। जब भी दून की तारीफ होती है तो अलग खुशी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed