{"_id":"37f5c42f121e688292c6fafdd4196511","slug":"interview-of-nayani-vijay-dikshit","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म अभिनेत्री को भा गई मसूरी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
इस फिल्म अभिनेत्री को भा गई मसूरी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jan 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा के बाद से सूनेपन का शिकार रही पहाड़ों की रानी मसूरी नए साल पर आपको बुला रही है। विंटर कार्निवाल इस बात का गवाह है कि अब यहां किसी भी तरह का कोई डर नहीं है।
विज्ञापन
आपदा के जख्मों को भरने में अहम कदम
यहां वही दिलकश नजारे हैं और वही हसीन मौसम। यह कहना है कि ‘स्पेशल 26’ में अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री नयनी विजय दीक्षित का।
पढ़ें, 2014 की शुरुआत में ही 'बरसे' शुभ संकेत
विज्ञापन
मसूरी विंटर कार्निवाल के दौरान उन्होंने यहां यादगार पल बिताए। उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवाल, पर्यटन को लगे आपदा के जख्मों को भरने में अहम कदम साबित हुआ है।
विज्ञापन
लौटते समय दून पहुंची नयनी ने मसूरी में बिताए हसीन पलों को साझा किया। कहा कि पर्यटन के लिहाज से उत्तराखंड में असीम संभावनाएं हैं। फिल्म निर्माता निर्देशक तिग्मांशु धूलिया से लेकर कई बड़ी फिल्मी हस्तियां यहां शूटिंग का भविष्य देखती हैं।
पढ़ें, मोदी के गुजरात को पछाड़ देगा उत्तराखंड का यह गांव
कानपुर के प्रसिद्ध थियेटर कलाकार पंडित विजय दीक्षित की बेटी नयनी विजय दीक्षित ने बताया कि पहाड़ की वादियां हमेशा से ही उन्हें लुभाती हैं। वे अपनी एक फिल्म ‘डॉक्टर आई लव यू’ की शूटिंग अक्तूबर 2012 माह में यहां कर चुकी हैं जो कि अभी रिलीज नहीं हुई है।
मेस्टन रोड चौक कानपुर निवासी नयनी चार साल की उम्र से थियेटर कर रही है। नयनी ने बताया कि उन्हें मसूरी कार्निवाल का कांसेप्ट बेहद अच्छा लगा। आपदा की वजह से करीब 12 हजार करोड़ का जो नुकसान हुआ है, उससे उबरने के लिए कार्निवाल बेहतर विकल्प था।
पढ़ें, अगर पानी-बिजली का बिल आए तो जमा न करें!
नयनी 28 फरवरी को रिलीज होने जा रही कंगना राणावत की फिल्म ‘क्वीन’ में नजर आएंगी। इसके अलावा जल्द ही शॉर्ट फिल्म ‘शनिवार को दो बजे’ में नजर आएंगी, जो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी।
कानपुर से लगाव
कानुपर में पली बढ़ी नयनी को इस शहर से बेहद लगाव है। उन्होंने ग्रेजुएशन और कत्थक की शिक्षा यहीं ली। पिता पंडित विजय दीक्षित के साथ थियेटर किया।
पढ़ें, सावधान आपदा के निशाने पर है एक और धाम
उन्होंने बताया कि वह दीवाली पर कानपुर गई थी तो ठग्गू के लड्डू लेकर आई थी। वहां के कढ़ी चावल, चाट और मिठाई फेवरेट हैं।