फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   interview of himani shivpuri

यह नई पहल बेहद सफल होगी

Fri, 09 Aug 2013 10:58 AM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
देहरादून/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Aug 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
interview of himani shivpuri

हिमानी शिवपुरी

विज्ञापन

अभिनेत्री

जन्म-स्थान - देहरादून
स्कूली शिक्षा - दून स्कूल से
स्नातक - एमकेपी पीजी कालेज से
एमएससी - डीएवी पीजी कालेज से
एक्टिंग, ड्रामा - नेशलन स्कूल आफ ड्रामा दिल्ली से
मशहूर फिल्में - कुछ-कुछ होता है, हम साथ-साथ है, बीवी नंबर वन आदि
वर्तमान में - 'हाउस वाइफ है सब जानती है' में अभिनय

बॉलीवुड में अपनी आदाकारी से अलग पहचान बनाने वाली हिमानी शिवपुरी की पढ़ाई देहरादून में हुई है। उन दिनों इन्हें दून से मसूरी जाना बेहद पसंद था। अमर उजाला देहरादून के बेव पोर्टल के बारे में बात करने पर उन्होंने बताया कि वाकई एक अच्छी पहल है। मेरी तरफ से शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि अमर उजाला की यह नई पहल बेहद सफल होगी।

प्रकृति से बेहद करीबी
दून से लगाव की क्या बात कहूं। पूरा दून ही प्यारा लगता है। स्कूली दिनों में बहुत मस्ती की। एमकेपी कालेज और डीएवी कालेज में की गई पढ़ाई के दिन आज भी याद आते हैं। घर पर भी बहुत खूबसूरत माहौल मिला। पहले दून से मसूरी पैदल जाना भी हमारे लिए काफी एडवेंचर्स रहता था। पिता हरिदत्त भट्ट शैलेश, जो साहित्यकार भी थे, वह पूरे परिवार को इस ट्रैक पर लेकर जाते। प्रकृति से बेहद करीबी महसूस होती।
विज्ञापन


घोसी गली की चाट आज भी याद आती है
दून की हरियाली अब पहले जैसी नहीं रही। पिता के साथ किए ट्रैक उनसे जुड़ी यादें आज भी जहन में जिंदा हैं। घंटाघर के समीप घोसी गली की चाट आज भी बेहद याद आती है। वहां के गोल-गप्पों का भी कोई जवाब नहीं। कहीं भी जाओ वहां जैसी चाट नहीं मिलती। मैं मुंबई में थी, पिता की मौत की खबर आई थी। दून पहुंची। पिता का अंतिम संस्कार इसी शहर में हुआ। दून की मिट्टी में उनकी यादें बावस्ता हैं। उनकी याद में हर साल श्रद्धांजलि के लिए भी इसी शहर को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed