{"_id":"c5aa6fb103bde12f5c655dc947d5b8b4","slug":"interview-of-ali-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देहरादून में गड्ढों में तलाशनी पड़ी सड़क'","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'देहरादून में गड्ढों में तलाशनी पड़ी सड़क'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 20 Feb 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर के बाद एक और बॉलीवुड अभिनेता राजधानी की बदहाल सड़कों से जूझे।
विज्ञापन
पढ़ें, आम आदमी के हक से मंत्रीजी के पति व बेटे की जेब हरी
बॉलीवुड स्कूल में छात्रों को एक्टिंग के गुर सिखाने आए खान पर्वतीय क्षेत्रों में घूमना चाहते थे, लेकिन दून में ही सड़कों की बदहाली देख उन्होंने प्लान बदल लिया। खान बोले, ‘यहां तो गड्ढों में सड़क तलाशनी पड़ी। अब आगे नहीं जाऊंगा।’
विज्ञापन
पढ़ें, जल्दी करें, एम्स को चाहिए 672 डॉक्टर
विज्ञापन
बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब खुदा गवाह फिल्म के विलेन अली खान ने कहा कि वह मुंबई से उत्तराखंड में सैर का अरमान लेकर निकले थे। लेकिन सड़क मार्ग से दून के नजदीक पहुंचते ही उनकी उम्मीदें टूटने लगीं।
पढ़ें, हाइब्रिड बीज से गेहूं की जगह उग आई 'खतरनाक' घास
कहा कि सड़क पर इस कदर गड्ढे हैं कि सफर में हालत खराब हो गई। उन्हें यहां आकर मालूम हुआ कि पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कें और भी बदहाल हैं। ऐसे में अब वह आगे नहीं जाने वाले।
बहुत हुआ तो राजपुर और मसूरी घूमेंगे। इससे पहले टीवी शो एवरेस्ट की शूटिंग के दौरान गोवारिकर भी खराब सड़कों पर चिंता जता चुके हैं।
उत्तराखंड के लोग बड़े मददगार
अली खान ने केदारनाथ आपदा और इसके बाद हुए नुकसान पर दुख जताया। बताया कि आपदा का दंश झेलने के बावजूद उत्तराखंड के लोग बहुत मददगार हैं।
पढ़ें, चुनाव ड्यूटी ने अफसरों को कर दिया पैदल
बताया कि कुछ समय पूर्व एक फिल्म की शूटिंग के लिए वह कोटद्वार गए थे। तब वहां के लोगों ने पूरी यूनिट की हरसंभव मदद की।
सेंट्रल रोल की हसरत अधूरी
अपने फिल्मी कॅरियर के बारे में बताते हुए अली ने कहा कि खुदा गवाह, सरफरोश जैसी हिंदी फिल्मों समेत वह भोजपुरी, मराठी आदि भाषाओं में अब तक दो सौ से अधिक फिल्में कर चुके हैं। लेकिन किसी फिल्म में मुख्य भूमिका की उनकी हसरत अब तक अधूरी है।
संघर्ष करने के लिए रहें तैयार
शिमला बाईपास स्थित बॉलीवुड स्कूल में छात्रों को टिप्स देते हुए अली खान ने बताया कि एक्टिंग को कॅरियर बनाने की चाहत पालने वालों को लंबे और कड़े संघर्ष के लिए तैयार होना चाहिए।
कहा कि वह सिर्फ एक्टिंग की सीख दे सकते हैं, लेकिन मायानगरी में उतरने के बाद छात्रों को अपने हुनर पर ही भरोसा करना होगा। बताया कि वह भी मुंबई गए थे तो कोई गॉड फादर नहीं था।
जो भी मुकाम उन्होंने पाया, अपने संघर्षों के दम पर ही पाया। इस दौरान स्कूल के संस्थापक और एक्टर सतीश सेंगर और वसीम राजा उपस्थित रहे।