फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   inquiry begin on polytechnic principal

पालीटेक्निक प्रिंसिपल के खिलाफ जांच शुरू

Tue, 02 Dec 2014 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे कानपुर
अमर उजाला ब्यूूराे कानपुर Updated Tue, 02 Dec 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
inquiry begin on polytechnic principal
 वेतन रिलीज करने के नाम पर गेस्ट लेक्चरर से घूस लेने के आरोपी राजकीय महिला पालीटेक्निक चरखारी महोबा के प्रिंसिपल उमाशंकर गुप्ता के खिलाफ प्राविधिक शिक्षा निदेशक ओपी वर्मा ने सोमवार से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह जांच प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा संजीव मित्तल के आदेश पर शुरू हुई है। आरोप लगाने वाले गेस्ट लेक्चरर ने सुबूत के तौर पर आडियो और वीडियो क्लिप भी दी है, जिसमें प्रिंसिपल को 500-500 रुपये के नोट गिनते और रखते दिखाया गया है।
विज्ञापन

महामाया पालीटेक्निक हाथरस में गेस्ट लेक्चरर प्रशांत और दीपक ने राजकीय पालीटेक्निक सोरो एटा के तत्कालीन प्रिंसिपल और महामाया पालीटेक्निक हाथरस के कार्यवाहक प्रिंसिपल उमाशंकर गुप्ता (अब प्रिंसिपल राजकीय महिला पालीटेक्निक, चरखारी) पर घूसघोरी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो और आडियो क्लिप बनाकर कहा था कि गेस्ट लेक्चरर को मिलने वाली धनराशि के भुगतान के एवज में प्रिंसिपल ने पैसा मांगा। यह सब वीडियो क्लिप में कैद है। डेढ़ लाख रुपये के भुगतान के एवज में पहले 20 फीसदी पैसा मांगा था लेकिन सौदा 20 हजार रुपये में  तय हो गया।
आरोप है कि प्रिंसिपल ने दोनों गेस्ट लेक्चर से 10-10 हजार रुपये लिए। सभी नोट 500-500 रुपये के थे। पैसों के लेनदेन का यह आडियो और वीडियो क्लिप प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा और निदेशक प्राविधिक शिक्षा को दिया जा चुका है।

प्राविधिक शिक्षा निदेशक ओपी वर्मा ने बताया कि शासन से आदेश मिलने के बाद जांच-पड़ताल की जा रही है। जो सुबूत मिले हैं, उसी को आधार बनाकर पूछताछ की जाएगी। दूसरी ओर आरोपी प्रिंसिपल उमाशंकर गुप्ता ने आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि गेस्ट लेक्चरर झूठ बोल रहे हैं। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed