फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Counting of vultures started in Indore, two years ago there were 117 vultures around Indore.

Indore News: इंदौर में गिद्धों की गिनती हुई शुरू, दो साल पहले इंदौर के आसपास थे 117 गिद्ध

Fri, 16 Feb 2024 12:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 16 Feb 2024 12:57 PM IST
सार

तीन साल पहले की गई गणना में इंदौर और आसपास गिद्धों की संख्या 117 थी। देवगुराडिया क्षेत्र में तब सबसे ज्यादा गिद्ध मिले थे। इस क्षेत्र में उनके घोसले भी मिले। उसके बाद पेडमी मेें भी काफी गिद्ध मिले है। 

विज्ञापन
Indore News: Counting of vultures started in Indore, two years ago there were 117 vultures around Indore.
इंदौर मेें गिद्धों की गिनती शुरू। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर और आसपास के क्षेत्रों मेें वन विभाग ने शुक्रवार से गिद्धों की गिनती शुरू की। इसके लिए 18 टीमें बनाई गई है, जो सुबह छह बजे अलग-अलग स्थानों पर रवाना हो गई।

विज्ञापन

देवगुराडि़या, खंडवा रोड, कंपेल,पेडमी, तिन्छा, चिखली, पातालपानी सहित  आसपास के क्षेत्रों में मिले गिद्धों के फोटो खींच कर उनकी गूगल लोकेशन वन विभाग के एप पर अपलोड की गई। इस बार वन विभाग ने एक एनजीअेा की मदद भी ली हैै।गणना की पूर्वाभ्यास गुरुवार को ट्रेंचिंग ग्राउंड पर किया गया। यह गणना दो दिन चलेगी और टीमें सुबह छह से आठ बजे तक गिद्धों की गिनती करेगी।

विज्ञापन

अवयस्क गिद्ध ज्यादा

तीन साल पहले की गई गणना में इंदौर और आसपास गिद्धों की संख्या 117 थी। देवगुराडिया क्षेत्र में तब सबसे ज्यादा गिद्ध मिले थे। इस क्षेत्र में उनके घोसले भी मिले। उसके बाद पेडमी मेें भी काफी गिद्ध मिले है। इंदौर व आसपास के क्षेत्रों में अवयस्क गिद्धों की संख्या 71 और वयस्क गिद्धों की संख्या 46 मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खंडवा में गिद्धों की तस्करी मामला आया था सामने

गिनती करने गई टीमों को देवगुराडि़या क्षेत्र में काफी गिद्ध मिले। यह गणना विलुप्त हो रहे गिद्धों की प्रजाति को बचाने के लिए हो रही है। तीन साल पहले खंडवा में गिद्धों की तस्करी का मामला भी उजागर हुआ था। तब इसके तार मालेगांव महाराष्ट्र से अरब देशों तक मिले थे।




प्रदेश मेें सात साल पहले गिद्धों की गणना शुरू हुई है। गिद्धों की गिनती कर तैयार की गई रिपोर्ट वन विभाग के मुख्यालय भेजी जाएगी। इंदौर और आसपास के क्षेत्रों मेें देशी गिद्ध, सफेद पीठ वाले, किंग गिद्ध, सफेद और काले गिद्ध, यूरोपियन ग्रिफन, हिमालयन ग्रिफन प्रजाति के गिद्ध है,जबकि पूरे प्रदेश में इनकी संख्या दस हजार से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed