{"_id":"59481d454f1c1bbe428b4648","slug":"in-roadaccident-two-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत
अमर उजाला उन्नाव
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव पैंथर निवासी सतीश (22) पुत्र राजकुमार के चचेरे भाई शिवशंकर की बारात रविवार को मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के गांव खुसेहरा गांव गई थी। सतीश अपने भांजे अशोक (20) पुत्र बिंदाप्रसाद निवासी सहजनपुर थाना बंथरा के साथ बाइक से बारात गया था। सोमवार को विदाई के बाद मामा-भांजे शादी से शामिल होेकर वापस लौट रहे थे। असोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर गोसाईखेड़ा गांव के निकट सामने से आ रही कार में बाइक अनियंत्रित होकर जा घुसी। इससे सतीश व उसका भांजा अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। ग्रमीणों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सीएचसी लाई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
मृतक सतीश चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बेटे व नाती की मौत की सूचना पर मां रामदुलारी व अन्य परिजन रो-रो कर बेहाल थे।
जिस घर में बहू के आने के बाद खुशियों का माहौल था। वहां दो मौतों की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। खुशियां मातम में बदल दीं। रश्मों रिवाज किनारे हो गईं। जिसको भी घटना की जानकारी हुई वह जिला अस्पताल की ओर दौड़ा। मांगलिक गीतों की जगह चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगी।
विज्ञापन
दो मौतों से दोनों परिवारों में मचा कोहराम
सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत के बाद दो परिवारों में कोहराम मच गया। जिसे भी घटना की जानकारी हुई वह दौड़ा चला आया। अचानक हुए हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। अशोक की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव सहजनपुर में भी मातम छा गया। परिजन आनन-फानन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजे को कालूखेड़ा मार्ग पर कार ने टक्कर मार दी। घटना में मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो मौतों की खबर से घर में कोहराम मच गया। खुशियां मातम में बदल गईं। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे