फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   I feel very Happy to come in Chandigarh: Abhay Deol

'चंडीगढ़ आकर चमक जाता हूं मैं'

Wed, 22 Jan 2014 01:06 PM IST
हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर Updated Wed, 22 Jan 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
I feel very Happy to come in Chandigarh: Abhay Deol
चंडीगढ़ आना मुझे भाता है, यहां मेरी एक बहन भी रहती है। यहां आकर मैं चमक जाता हूं। यह कहना है एक्टर अभय देओल का। वे बीते दिन अपनी नई मूवी फिल्म ‘वन बाए टू’ की प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस एवं रियल लाइफ गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई के साथ शहर पहुंचे।
विज्ञापन


अभय कहते हैं कि मेरा मन है कि मैं पंजाबी या मराठी फिल्मों में भी काम करूं। इनमें काफी अच्छा एक्सपोजर मिलता है। आजकल पंजाबी फिल्में काफी पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन


शहर में अभय के दिन की शुरूआत नाश्ते के टेबल पर हुई। अभय ने जब अपना पसंदीदा एस्‍प्रेसो पीते हुये अपनी आगामी फिल्म वन बाय टू के विषय में बात करनी शुरू की, तो उन दोनों के बीच की कमेस्ट्री साफ नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय ने दिन की अपनी प्रतिबद्धताओं का रूख करने से पहले बताया कि जब प्रीति उनसे मिली थीं, तो वह अभय के बारे आलोचनात्मक थीं। अभय को काफी आधुनिक विचारों का माना जाता है और उन्होंने कबूल किया उनके साथ अक्सर ऐसा होता है कि लोग उनके बारे में पहले से ही अवधारणा बना लेते हैं।

हैरतअंगेज रूप से अभिनेता ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पहली फि ल्म सोचा ना था की होर्डिंग्स तक नहीं देखी थी। उन्होंने बताया, ‘‘जब सोचा ना था रिलीज हुई थी, तो मुझे मेरा हेयरस्टाइल पसंद नहीं था।

इसमें उनके अच्छे लुक को नजरअंदाज किया गया था। अभय ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुये अपनी भविष्य की योजनाओं के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि वह एक बार में सिर्फ एक कदम आगे बढ़ाने के मंत्र का अनुकरण करते हैं और वह हमेशा ऐसा करते रहेंगे।

उन्होंने कहा, मैं काफी सोच-समझ कर कोई भी काम करता हूं।‘‘ अभिनेता से निर्माता बने अभय ने बताया कि उनका सफर आसान नहीं रहा है, लेकिन इस दौरान उन्हें बहुत-कुछ सीखने को भी मिला और इसलिये वह अब अधिक सतर्क होकर काम चुनते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हो और इससे किसी का दिल नहीं दुखता हो, तो वह नकली हंसी भी हंस सकते हैं। अपने बारे में इस प्यारे से खुलासे के बाद अभिनेता ने दर्शकों को अलविदा कहा।


यूटीवी स्टार्स के ब्रेकफास्ट टू डिनर में इस सप्ताह दर्शकों को सेक्सी मूवी स्टार अभय देओल की असली जिंदगी से रू-ब-रू होने का अवसर मिलेगा। तो मिलिए अभय देओल से इस रविवार, 26 जनवरी को शाम 7 बजे सिर्फ यूटीवी स्टार्स के ब्रेकफास्ट टू डिनर में।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed