{"_id":"4e4532096bbd2a61b494a8e717c37538","slug":"i-believe-in-hard-work-shefali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत के दम पर आगे बढ़ूंगी: शेफाली","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मेहनत के दम पर आगे बढ़ूंगी: शेफाली
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 25 Apr 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने शहर पांवटा से निकली शेफाली सिंह उर्फ शीतल अभिनय के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ा चुकी है। तीन टीवी धारावाहिक में सफल अभिनय के बाद शीतल अब दक्षिण की तेलगू फिल्म हॉस्टल-डे में प्रतिभा दिखा रही है। इन दिनों शेफाली आर-विजन टीवी चैनल की ..तेरा मिलना एलबम के गीतों में भी खूब चमक बिखेर रही है।
विज्ञापन
मुंबई रवाना होने से पहले ‘अमर उजाला’ से बातचीत में शेफाली सिंह ने कहा कि बबली टाइप शरारती व इमोशनल अभिनय करना ज्यादा पसंद है। पांवटा के डीएवी स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के बाद अभिनय के गुर सीखने मुंबई गई। अभिनेता अनुपम खैर की अकादमी में अभिनय का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
वर्ष 2011 में सबसे पहले इंडिया इमेजिन टीवी पर महिमा शनिदेव धारावाहिक में अभिनय का मौका मिला। इसमें टीवी कलाकार राहुल की पत्नी की भूमिका निभाई। फिर जय बजरंग बली और अदालत धारावाहिक में मौका मिला। शेफाली ने कहा कि केवल धार्मिक धारावाहिक में बंधकर नहीं रहना चाहती थी।
विज्ञापन
इसलिए अन्य टीवी सीरियल और लीड रोल के लिए कुछ प्रयास चल रहे है। दक्षिण भारत की फिल्मों में काम करने की इच्छा थी। अब मौका मिलने पर हॉस्टल-डे तेलगू फिल्म में हीरो राजा के साथ काम किया है। मेहनत के दम पर धीरे-धीरे अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ने पर विश्वास रखती हूं।
पिछले दिनों एलबम ..तेरा मिलना गीत काफी चर्चित रहा। पांवटा निवासी शेफाली के पिता पूरन सिंह, मां ललिता, भाई ऋषभ और जीजा केतन पुरोहित का कहना है कि शेफाली की शुरू से ही अभिनय में रुचि रही है। पिछले दिनों वह करीब एक सप्ताह तक पांवटा रही।
इस दौरान अपनी सहेलियों और रिश्तेदारों से मिली। परिजनों का कहना है कि साउथ की फिल्मों में ब्रेक मिलने से खुश है।