फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Harsha firing accused Yakur arrested

हर्ष फायरिंग का आरोपी युवक गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2019 01:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Apr 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Harsha firing accused Yakur arrested
डेमो - फोटो : डेमो

बहरिया के दलिपुर गांव में आयोजित प्रीतिभोज में हर्ष फायरिंग करके एक किशोर को गंभीर तौर पर घायल कर देने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है। कुछ दिन पहले कुल्लू भारतीया के घर आयोजित प्रीतिभोज में प्रमोद भारतीया निवासी रसूलाबाद भी शामिल होने गया था।

विज्ञापन


समारोह के दौरान ही उसने अपने तमंचे से तबाड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक गोली वहां मौजूद प्रियांशु यादव 12 वर्ष पुत्र गिरिजाशंकर के कनपटी के पास जा लगी। गोली लगते ही भोंदू खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस को आज उसके बहरिया के सिलोखरा तिराहे के पास मौजूद होने की सूचना मिली। इंटेलीजेंस प्रभारी धर्मेंद्र यादव की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद उसे जेेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed