मेवात के हज यात्रियों का पहला जत्था 9 को होगा रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मेवात से हज यात्रियों का पहला जत्था 9 अगस्त को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयर पोर्ट से सउदी अरब के शहर मदीना के लिए रवाना होगा। यह जानकारी हरियाणा स्टेट हज कमेटी के सदस्य मौलाना जफरूददीन कासमी ने दी।
उन्होंने बताया कि हज यात्रियों का दूसरा जत्था 10 अगस्त, तीसरा 11 तथा चौथा जत्था 12 अगस्त को रवाना होगा। हज यात्री अपनी लाईट की तारीख व नंबर के बारे में फिरोजपुर नमक स्थित हज कमेटी के कार्यालय या इंटरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हज यात्रियों को अपनी लाईट की तारीख से दो दिन पूर्व अपने कागजात की जांच व टिकट के लिए दिल्ली स्थित तुर्कमान गेट हज कार्यालय जाना अनिवार्य होगा। हज टिकट व कागजात की जांच के लिए हाजियों के परिवार का कोई भी सदस्य जा सकेगा।
सभी हज यात्री अपने सफर की तैयारियां शुरू कर दें। हाजी इस बात का याल रखें कि ज्यादा वजन का सामान अपने साथ न ले जाएं। सभी सामान की पैकिंग कर लें बिना पैकिंग के सामान की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हज सफर से संबंधित किसी भी समस्या के हल के लिए हज यात्री मोबाईल नंबर 9813578012 पर संपर्क कर सकते हैं।