{"_id":"63f1c044d3503fc05e02d6d5","slug":"firing-in-bihar-two-youths-shot-dead-in-begusarai-one-dead-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में फिर गरजीं बंदूकें; बेगूसराय में बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बिहार में फिर गरजीं बंदूकें; बेगूसराय में बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर
Sun, 19 Feb 2023 11:53 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:53 AM IST
सार
बेगूसराय में अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी।जिसमें एक की मौत हो गईजबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना सिंघौल ओपी क्षेत्र नागदह मोहल्ले की है। मृतक सिंघौल ओपी क्षेत्र के नागदह मोहल्ला निवासी रामकुमार महतो हैं जबकि गजेंद्र कुमार घायल हैं।
विज्ञापन
बेगूसराय में बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। शनिवार देर रात अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। इसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। प्राइवेट हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। घटना सिंघौल ओपी क्षेत्र नागदह मोहल्ले की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार की देर रात कुछ बदमाश नागदह मोहल्ला में हंगामा कर रहे थे। दोनों युवक भी इसी दौरान अपने घर लौट रहे थे। दोनों ने हंगामा कर रहे बदमाशों का हल्ला-गुल्ला करने से मना किया। गुस्से में आकर बदमाशों को दोनों को गोलियों से भून डाला। मृतक की पहचान सिंघौल ओपी क्षेत्र के नागदह मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय रामकुमार महतो के रूप में हुई है। जबकि गजेंद्र कुमार (30) घायल है।
विज्ञापन
चौठारी की रस्म पूरा कर घर लौट रहे थे दोनों
परिजनों ने बताया कि राम कुमार महतो गजेंद्र के साथ सिंघिया गांव से पुत्री की शादी की चौठारी की रस्म पूरा कर अपने घर लौट रहे थे। घर के पास कुछ बदमाश हंगामा कर रहे थे। राम कुमार ने विरोध किया तो बदमाश गोलीबारी करने लगे। बदमाशों ने उसके छाती और चेहरे पर कई गोलियां दागी। इससे उसकी मौत हो गयी। गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
गोलीबारी के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन