फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   fill private exam form of csjm university to 5 december

सीएसजेएम में 5 दिसंबर से भरें प्राइवेट एग्जाम फार्म

Tue, 02 Dec 2014 03:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 02 Dec 2014 03:14 AM IST
विज्ञापन
fill private exam form of csjm university to 5 december
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के प्राइवेट एग्जाम 2014-15 के ऑनलाइन फार्म अब 5 दिसंबर से 31 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। पहले यह प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होनी थी लेकिन तकनीकी कारणों से इसे चार दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

इसका पूरा ब्यौरा जल्द ही वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
प्राइवेट एग्जाम 2014-15 के ऑनलाइन फार्म अब पेमेंट गेटवे और ई-चालान के जरिए भरे जा सकेंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टोकन खरीदकर फार्म भरने की व्यवस्था इस बार खत्म कर दी है। अब एक्सिस बैंक की किसी भी शाखा से ई-चालान जनरेट कराके फार्म भरा जा सकेगा।
विज्ञापन

पेमेंट गेटवे के लिए बैंक तय नहीं है।
यह प्रक्रिया किसी भी बैंक की शाखा से पूरी की जा सकती है। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव ने बताया कि कानपुर यूनिवर्सिटी बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम का प्राइवेट एग्जाम कराती है। इसके सेंटर प्रदेश के 14 जिलों में बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार लखनऊ को भी सेंटर बनाने की कवायद चल रही है। इस पर जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। यह प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू की जाएगी। बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम में एडमिशन की फीस नहीं बढ़ी है। पिछली बार जो फीस ली गई थी, उसी पर इस बार भी एडमिशन होगा। पेमेंट गेटवे या फिर ई-चालान का कुछ चार्ज अलग से देना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed