फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fever fever, 200 sick for MP's adoption in village

सांसद के गोद लिए गांव में बुखार का प्रकोप, 200 बीमार

Wed, 25 Oct 2017 12:04 AM IST
kannauj
kannauj Updated Wed, 25 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fever fever, 200 sick for MP's adoption in village
सैय्यदपुर सकरी के तालाब में भरी गंदगी। - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। सांसद डिंपल यादव के गोद लिए गांव सैय्यदपुर सकरी में बुखार की चपेट में आने से करीब 200 लोग बीमार हैं। स्थानीय उपचार से फायदा न मिलने पर 25 रोगी कानपुर में इलाज करा रहे हैं। जानकारी पर तीन दिन पहले पहुंची स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैंप लगाकर चंद मरीजों को दवा दी, इसके बाद दोबारा सुध नहीं ली।
विज्ञापन


सांसद डिंपल यादव के गोद लिए गांव सैय्यदपुर सकरी एक माह से बुखार फैला है। करीब 200 लोग इसकी गिरफ्त में हैं। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन दिन पहले गांव पहुंची थी, टीम ने पंचायत घर में कैंप लगाया और चंद मरीजों को दवा देकर लौट गई। इसके बाद टीम ने गांव की सुध नहीं ली। गांव में लगातार बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई मरीज स्थानीय स्तर पर उपचार करा रहे हैं। 25 मरीजों का कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गांव में बीमारी की वजह वहां व्याप्त गंदगी को बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मचारी की तो तैनाती है लेकिन वह केवल आधे गांव में ही सफाई करता है। इस कारण गांव की गलियां कीचड़ व जलभराव से बजबजा रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव के निकट बना नाला भी बीमारी को बढ़ावा दे रहा है। सबसे खराब स्थिति गांव के बीच बने तालाब की है। कूड़ा डाले जाने से तालाब गंदगी से बजबजा रहा है। बदबू आने के साथ ही उसमें मच्छर भी पनप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं बुखार से पीड़ित
तालिब (15) पुत्र मो. अली, सलमान (15) पुत्र अहमद अली, इदरीश अली (55) पुत्र फजल अली, सागरीन (16) पुत्री इदरीश अली, नूर आलम (10) पुत्र इदरीश, रिहान (13) पुत्र शमीम, खुर्शीद ( 29) पुत्र कमरुद्दीन, सैफ (12) पुत्र हासिम अली, अरसलान (13) पुत्र कासिम, अरीवा (6) पुत्री हासिम अली, अदीवा (10), असीवा (8), गौशिया (2) पुत्री उवैश खां, आयसा बेगम पत्नी उवैस खां, तस्सन (75) पत्नी साहबजाद अली, सुऐब (10) पुत्र मुन्ना, राबिया (45) पुत्री साहबजाद अली, सबा (15) पुत्री तौफीक अली, रिजवान अली (13) पुत्र अकरम अली, इकराम (15) पुत्र शमीम अली समेत कई लोग गांव में इलाज करा रहे हैं। मल्लू (35) पुत्र वकील अली, बब्बो (30) पत्नी मल्लू, निपासत (35) पुत्र शौकत अली, कहकसा (30) पत्नी निपासत समेत 25 लोग कानपुर में इलाज करा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed