{"_id":"56d907794f1c1b6d048b456c","slug":"ex-army-men-protest-on-orop-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओआरओपी : रविवार को प्रदर्शन करेंगे पूर्व सैनिक ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
ओआरओपी : रविवार को प्रदर्शन करेंगे पूर्व सैनिक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉयस ऑफ एक्स सर्विस मैन सोसायटी के बैनर तले पूर्व सैनिक वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की विसंगतियों के खिलाफ जंतर मंतर पर रविवार को प्रदर्शन करने जा रहे हैं। सोसायटी का दावा है कि सरकार की तरफ से घोषित ओआरओपी मेें अग्रिम पंक्ति में लड़ने वाले सैनिकों का ख्याल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सोसायटी के संयोजक बीर बहादुर सिंह के मुताबिक, रविवार को बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। बीर बहादुर सिंह ने बताया कि ओआरओपी में सिर्फ सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों का ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
जबकि जेसीओ से लेकर सिपाहियों तक की अनदेखी की गई है। सरकार ने सिर्फ अधिकारियों को ही कोल ट्रांसपोर्टिंग, सिक्युरिटी एजेंसी व सीएनजी स्टेशन लेने का अधिकार दिया है। इससे आम सैनिक बाहर रखे गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, बीके झा ने बताया कि छोटे स्तर के सैन्य कर्मियों से जुड़े मसलों पर सरकार ने संजीदगी नहीं दिखाई। ओआरओपी में बरती गई इस नाइंसाफी के खिलाफ पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर उतरने जा रहे हैं। अगर सरकार ने हमारी मांगों को अनसुना किया तो बड़े स्तर आंदोलन होगा।