फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   EVMs and VVPAT machines do not run, late start up voting

नहीं चली ईवीएम व वीवीपैट मशीन, देर से शुरू हुआ मतदान 

Mon, 13 May 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
EVMs and VVPAT machines do not run, late start up voting
महुली में खराब हुए वीवी पैट को दुरूस्त करते मास्टर ट्रेनर। - फोटो : pratapgarh
 लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में कई जगहों पर ईवीएम व वीवीपैट में खराबी मिली। इसके चलते मतदान एक से दो घंटे तक बाधित हुआ। कंट्रोल रूम में शिकायत के बाद सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ने दूसरी ईवीएम व वीवीपैट भेजकर मतदान शुरू कराया। 
विज्ञापन


शहर के भुलियापुर में सुबह 6.30 बजे से ही मतदान के लिए लोगों की कतार लग गई। मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी ने मार्कपोल के लिए ईवीएम व वीवीपैट मशीन चलाई, लेकिन नहीं चली। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। करीब दो घंटे बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दूसरी ईवीएम मशीन भेजकर मतदान शुरू कराया। इसी तरह शहर के भगवा, सेतापुर बूथ में ईवीएम खराबी के चलते एक घंटे बिलंव से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन


शहर के जीजीआईसी व महुली मेें दोपहर में ईवीएम खराबी से एक घंटे से अधिक समय तक मतदान बाधित रहा। लालगंज में कौशिल्यापुर, रामपुर आधार में एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। अजगरा के पूरे नेवाजी मे दोपहर 12 बजे के बाद ईवीएम में खराबी के चलते मतदान कार्य ठप हो गया। एक घंटे बाद मशीन बदलने पर मतदान शुरू हुआ। विश्वानाथगंज में सहिजनीपुर में ईवीएम खराब होने से एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। गड़वारा में लोहंगपट्टी ईवीएम खराब होने से एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहड़ौर बूथ पर ईवीएम खराब होने से एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। इसी तरह रानीगंज क्षेत्र के थरिया, लच्छीपुर, भवानीगढ़, शाहपुर, भैसोना, गौरापूरेबदल, पटहटियाकला, जामताली, आधारगंज मतदान केंद्र पर ईवीएम की खराबी के चलते दो घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। पट्टी के शीतलागज, कांसापट्टी, वसौली  में ईवीएम खराब होने से दो घंटे से विलंब से मतदान शुरू हुआ।  इससे कतार में लगे मतदाताओ को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed