{"_id":"582481094f1c1bf77eb3a25b","slug":"emergency-situation-in-banks-after-note-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट खत्म हुए कतार नहीं","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
नोट खत्म हुए कतार नहीं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 Nov 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में 500 और 1000 रुपए के नोट बदलवाने के लिए शहर और देहात से उमड़ी भीड़ से बैंकों में अफरा-तफरी सरीखा माहौल रहा। बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक आदि शाखाओं में शाम करीब साढ़े तीन बजे तक लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। लेकिन नोट खत्म हो गए। जिससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। पीएनबी शाखा प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें मैनपुरी चेस्ट से करेंसी प्राप्त होती है। पहले दिन करीब 40 लाख रुपये एक्सचेंज किया गया है। डिमांड कर दी गई है। शुक्रवार से एक्सचेंज सुविधा मिलने लगेगी।
दो हजार व 500 के नए नोट नहीं मिले
लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें हजार व 500 के पुराने नोटों की जगह दो हजार व 500 के नए नोट मिलेंगे। लेकिन उन्हें 100 एवं उसके नीचे की पुरानी करेंसी से ही गुजारा करना पड़ा। एसबीआई चीफ मैनेजर अरुण गुप्ता ने बताया कि फिलहाल प्रचलित करेंसी से ही नोट एक्सचेंज किए जा रहे हैं। वहीं डाक अधीक्षक आरएन यादव का कहना रहा कि उन्हें बैंक से प्रचलित करेंसी ही मिली है। इसलिए वहीं मुहैया कराई जा रही है।