{"_id":"61f6d6d5891a40356c7b9490","slug":"electrician-committed-suicide-by-hanging-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कमला नगर में बिजली मिस्त्री ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
आगरा: कमला नगर में बिजली मिस्त्री ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट
Sun, 30 Jan 2022 11:50 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:50 PM IST
सार
कमला नगर के कावेरी कुंज में बिजली मिस्त्री का शव रविवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार बिजली मिस्त्री ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कमला नगर के कावेरी कुंज में बिजली मिस्त्री फरुषोत्तम कुमार (40) ने शनिवार रात को घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पत्नी बेटे के साथ मायके गई थी। रविवार सुबह साला घर आया, तब घटना का पता चला। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। जांच की जा रही है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि पुरुषोत्तम कुमार (40) दिल्ली में एक निजी कंपनी में बिजली मिस्त्री के पद पर कार्यरत थे। पिता बाबूराम एक बैंक से सेवानिवृत्त हुए हैं। पुरुषोत्तम पांच बेटों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी दस साल पहले नगला पदी निवासी संगीता से हुई थी। नौ साल का बेटा है। पुरुषोत्तम हाल ही में दिल्ली से आगरा आए थे।
विज्ञापन
शनिवार को उनकी पत्नी बेटे को लेकर मायके गई थी। पुरुषोत्तम रात में कमरे में सोने गए थे। रविवार सुबह साला अंकुर घर आया। उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। किसी तरह दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर गए।
विज्ञापन
पुरुषोत्तम पंखे के कुंडे पर लगाए गए फंदे से लटके थे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का कहना है कि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। घर में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जांच की जा रही है।