फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   election result

रिजल्ट के इंतजार में सुबह से हो गई शाम

Sat, 28 Nov 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Updated Sat, 28 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
election result
बीडीसी चुनाव परिणाम-2
विज्ञापन



या
भरमौर में बीडीसी के नतीजों के लिए उम्मीदवारों का इंतजार काफी लंबा रहा। सुबह से ही मुख्यालय के बाहर डटे उम्मीदवारों व उनके समर्थकों ने दोपहर बाद तक परिणाम आने की उम्मीद बांधे रखी थी। लेकिन कई बार मतगणना का दौर चलने की वजह से उन्हें देर शाम तक भरमौर में रुकना पड़ गया।

दोपहर बाद तक सिर्फ आधी सीटों की ही गणना पूरी हो पाई। धीमी गति से मतगणना की वजह से उम्मीदवार व समर्थक देर रात तक मुख्यालय में ही जमे रहे। हालांकि कुछ समर्थकों का हौसला इस बीच जवाब दे गया और वे अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो गए। भरमौर में बीडीसी के मतों की गिनती सुबह दस बजे से शुरू हो गई थी। लेकिन कुछ वार्डों में दोबारा मतगणना की वजह से परिणाम आने में देरी हो गई।
विज्ञापन


उम्मीदवारों की आपत्ति की वजह से दो से तीन बार गिनती भी हुई है। हड़सर में बराबरी का मुकाबला होने की वजह से दो बार गिनती हुई जबकि चौभिया में दो मत गायब पाए जाने के बाद कई बार गिनती करनी पड़ी। इस बीच ढाई बजे तक आठ वार्डों का फैसला आ चुका था। जबकि ढाई से साढ़े तीन बजे तक मतगणना कर्मियों के लिए दोपहर के भोजन का अवकाश दिया गया और उसके बाद साढ़े तीन बजे दोबारा गिनती शुरू हुई। लेकिन इस बार नौंवा नतीजा शाम छह बजे आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसडीएम भरमौर जितेंद्र कंवर का कहना है कि भरमौर में नतीजों पर कुछ उम्मीदवारों ने अपील की थी। अपील वाली जगह दोबारा गिनती पूरी करवानी पड़ी। इस वजह से परिणाम आने में देरी हुई है। उन्होंने बताया कि मतगणना में लगे सभी कर्मचारी देर रात तक गिनती में जुटे रहे हैं। रात तक सभी उम्मीदवारों के नतीजे घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed