{"_id":"aa6674322af55e2b899aa0184cae0179","slug":"education-health-road-closed-degat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क के लिए देघाट बंद ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क के लिए देघाट बंद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
देघाट क्षेत्र में शिक्षकों के खाली पदों को भरने, अस्पताल का उच्चीकरण करने और कन्या महाविद्यालय खोलने सहित अन्य मांगों को लेकर मल्ला चौकोट विकास संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को देघाट बाजार बंद रहा। आंदोलनकारियों ने जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
संघर्ष समिति के ईश्वरी दत्त बहुगुणा, चंद्र प्रकाश भरतोला, हरीश सिंह रावत, महेश चंद्र जोशी, चंदन सिंह मनराल का अनशन छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में लोगों ने बाजार में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापार मंडल ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए बाजार बंद रखा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने देघाट में पालीटेक्निक और कन्या राजकीय महाविद्यालय खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट का उच्चीकरण करने, राजकीय इंटर कालेज चिंतोली, जीजीआईसी भरतोरी सहित अन्य स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अंबा दत्त बलौदी, नारायण दत्त, हीरा सिंह, राम दत्त, नंदन सिंह, नीमा बंगारी, हेमा ढौंडियाल, कमला चतुर्वेदी, रघुवर सिंह, यशवंत सिंह, महेंद्र बंगारी, मुकेश बंगारी, वीरेंद्र सिंह, भैरव ढौंडियाल धरने पर बैठे। इधर देघाट बाजार बंद रहने से यात्रियों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चाय की दुकान, रेस्टोरेंट, होटल आदि बंद रहने से लोगों को चाय और खाना तक नहीं मिल सका। साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों से खरीददारी को आए ग्रामीणों को भी परेशानी हुई।