{"_id":"20ae5b8e1ec92e2bc34634f227c22aa2","slug":"drm-jagdeep-roy-talks-on-charbagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारबाग में अब 9 की जगह होंगे 16 प्लेटफार्म","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
चारबाग में अब 9 की जगह होंगे 16 प्लेटफार्म
दीप सिंह/लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 10 साल में लखनऊ स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या दो गुनी हो गई है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या प्लेटफार्म की है।
विज्ञापन
प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने का प्रयास हम कर रहे हैं। हमारी योजना नौ से बढ़ाकर 16 प्लेटफार्म करने की है। प्लेटफार्म पर साफ-सफाई खूबसूरती के लिए भी काम चल रहा है।
एक नंबर की मरम्मत और खूबसूरती का काम पहले ही शुरू हो चुका है। इसके अलावा दो नंबर से सात नंबर तक सभी प्लेटफार्म खूबसूरत बनाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं।
विज्ञापन
चारबाग को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की दिशा में हम प्रयासरत हैं। जल्द ही स्टेशन की सूरत बदली हुई दिखेगी। प्लेटफार्मों पर मरम्मत का काम हो जाने के बाद इसकी साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ के अलावा रायबरेली, सुल्तानपुर और बनारस स्टेशनों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। वहीं कई नई रेल लाइनों बिछाने का काम भी किया जा रहा है।
लखनऊ के आसपास की कई रेल लाइनों को डबल किया जा रहा है और कुछ को इलेक्ट्रिक लाइन में तब्दील किया जा रहा है। लखनऊ से उतरेटिया रायबरेली और लखनऊ सुल्तानपुर लाइन डबल की जाएगी।
इस तरह लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, ऊंचाहार, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर सहित कई जगह रेल लाइनें और क्षेत्र के कई स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने के काम चल रहे हैं।
इस समय कुल 4800 करोड़ रुपये की लागत से यह काम किए जा रहे हैं। चारबाग स्टेशन पर लखनऊ मेल और शताब्दी जैसी गाड़ियां जब एक नंबर पर आती हैं तो भीड़ का दबाव प्लेटफार्म पर ज्यादा होता है।
इस भीड़ के दबाव को कम करने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है। प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए कुछ और रास्तों के विकल्प तैयार किए जा रहे हैं।
वहीं कोशिश यह होगी कि जिन्हें दो नंबर या आगे के प्लेटफार्म पर जाना है वे एक नंबर से गुजरे बिना ही सीधे वहां पहुंच जाएं।
नए टर्मिनल फिलहाल नहीं
गोमती नगर को नए टर्मिनल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके अलावा मानक नगर या किसी अन्य स्टेशन के लिए इस तरह की कोई योजना नहीं है जहां से गाड़ियां चलाई जाएं।
इसके लिए बहुत अधिक संसाधनों की जरूरत होगी और प्रक्रिया भी लंबी है। फिलहाल चारबाग पर दबाब कम करने के लिए वहीं नए प्लेटफार्म बनाए जाने की योजना है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)