फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Disha Luthra Interview

फैशन की दुनिया में खुद हासिल की 'दिशा'

Wed, 06 Aug 2014 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Aug 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
Disha Luthra Interview

फैशन और ग्लैमर की दुनिया में नार्थ इंडिया में जाना पहचाना नाम है दिशा लुथरा। लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए उनके सामने सबसे बड़ी समस्या अपने परिवार को मनाने की थी। कैरियर की पहली वीडियो के बारे में उनके परिवार को उसके ऑन एयर होने तक पता नहीं था।

विज्ञापन


दिशा ‘अमर उजाला फेम मिस इंडिया नार्थ प्रिंसेस 2014’ के ऑडिशन में जज भी रह चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन, कैरियर और फैशन इंडस्ट्री के बारे में अपने अनुभव शेयर किए।
विज्ञापन


कैथल (हरियाणा) के एक गांव पिहोवा की रहने वाली दिशा ने बताया कि वे एक छोटे से कस्बे से होने के कारण अपने पिता को फैशन जगत में जाने के बारे में बताने से डर रही थीं, क्योंकि फैशन इंडस्ट्री को अच्छी नजरों से देखा नहीं जाता है। लेकिन अंत में उन्होंने हिम्मत करके अपनी मां को इसके बारे में बताया। 2006 में जब उनका पहला वीडियो आया तो उनके पिता को उनके दोस्त ने इस बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियां
दिशा ने फैशन इंडस्ट्री में एक बार जो शुरुआत की तो उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिशा मिस पंजाब 2007, मिस इंडिया नार्थ 2008, ग्लैडरेस मिसेस इंडिया पंजाब की फर्स्ट रनरअप 2012 रह चुकी हैं।


दिशा ने ‘अमर उजाला फेम मिस इंडिया नार्थ प्रिंसेस 2014’ में आई प्रतिभागियों को फैशन इंडस्ट्री में मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया।

उन्होंने कहा कि सच्ची मेहनत और अपनी फील्ड के बारे में जानकारी होना ही सफलता की कुंजी है। दिशा अभी तक 80 वीडियो और कई बडे़ डिजाइनर्स के लिए कैटवॉक कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed